नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 31 जनवरी।

कोनरवा के अध्यक्ष पी एस जैन ने कहा है कि
संसद के बजट सत्र में 1 फरवरी को वित्त मंत्री जी के द्वारा बजट प्रस्तुत किया जाना है। इस बजट से आम नागरिको को कुछ अपेक्षाऐ है जो निम्नप्रकार है।

1. एजुकेशन सैस जिस क्षेत्र से लिया जाता है उसे उसही क्षेत्र में एजुकेशन पर नियामानुसार खर्च किया जाना चाहिए। जिस से शिक्षा क्षेत्र का विस्तार हो सके। एंव प्राईवेट स्कूलो की मनमानी वसूली पर अंकुश लगाया जाना चाहिए।

2. स्वास्थ क्षेत्र में प्राईवेट अस्पताल द्वारा मनमानेढ़ग से की जा रही वसूली पर भी ध्यान दिया जाना आवश्यक है। रेट बीमा कम्पनी द्वारा निधारित दर से अधिक मूल्य न लिया जाऐ, प्राईवेट अस्पतालो की वसूली पर अंकुश होना अनिवार्य है।

3. भारत सरकार द्वारा सीएसआर समबंधित नियम इस लिए बनाऐ गये थे। जिससे मध्यम व निम्न वर्ग के लोगो को उसका लाभ मिल सके, परन्तु देखा गया है कि सीएसआर का फन्ड अपनी ही कम्पनी द्वारा ट्रस्ट बना कर उसमें ट्रानस्फर कर दिया जाता है तथा इन ट्रस्टो के द्वारा संचालित स्कूल/कॉलेज की फीस इतनी अधिक निधारित की जाती है कि उसका लाभ मध्यम व निम्न वर्ग को मिलना सम्भव ही नही होता है।

4. टेक्स के स्लेब में राहत देनी चाहिए नये रिजीम में बढ़ाकर 10 लाख किया जाना चाहिए।

5. बचत (एफ0डी0) पर अधिक ब्याज प्रदान किया जाऐ, क्योकि अधिकांशतः वरिष्ठ नागरिको के द्वारा बचत के लिए एफ0डी0 करवाई जाती है। जिससे वह अपनी बचत को बढ़ा सके। पेट्रोल व डीजल के दाम में कमी की जाऐ। क्योकि काफी लम्बे समय से इस पर रियायत नही दी गई है।

 15,890 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.