नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा से दिल्ली रूट पर 13 फरवरी को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध

1 min read

नोएडा, 12 फरवरी।

दिल्ली में किसानों द्वारा 13 फरवरी को अपनी समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के दौरान गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा लगने वाले सभी बॉर्डरों पर बैरियर लगाकर दिल्ली पुलिस एवं गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा सघन चैकिंग की जायेगी, जिस कारण गौतमबुद्धनगर से दिल्ली बॉर्डर लगने वाले मार्गां पर यातायात दबाव बढने की स्थिति में आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन किया जायेगा।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी ड्राइवर्जन के अनुसार दिल्ली जाने वाले आमजन यातायात असुविधा से बचने हेतु कृपया मैट्रों का अधिक से अधिक प्रयोग करें। यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले तथा सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबन्धित रहेगा। वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गां का प्रयोग कर गन्तव्य की ओर जा सकते है।
1- चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन सैक्टर 14ए फ्लाई ओवर से गोलचक्कर चौक सैक्टर 15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुण्डपुरा चौक से गन्तव्य को जा सकेगा।
2- डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सैक्टर 18 होकर एलीवेटेड का प्रयोग कर गन्तव्य को जा सकेगा।
3- कालिन्दी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सैक्टर 37 होकर गन्तव्य को जा सकेगा।
4- यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर गन्तव्य को जा सकेगा।
5- पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरकर सिरसा, परीचौक होकर दिल्ली जाने वाला यातायात सिरसा पर न उतरकर दादरी, डासना होकर गन्तव्य को जा सकेगा।
6- आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान सुरक्षित गन्तव्य की ओर भेजा जायेगा।
यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है। कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गां का प्रयोग करे।

 5,571 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.