नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा स्टेडियम में 36 वीं पुष्प प्रदर्शनी का सीईओ नोएडा ने किया उद्घाटन, 25 फरवरी तक चलेगी

1 min read

नोएडा, 23 फरवरी।

36वाँ वसन्त उत्सव नोएडा स्टेडियम में शुक्रवार 23 फरवरी से रविवार 25 फरवरी 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ लोकेश एम ने सुबह 11:30 बजे समारोह का उद्घाटन किया। जिसमें अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एस०पी०), महाप्रबन्धक (जल), निदेशक (उद्यान), उप निदेशक (उद्यान) एवं फ्लोरिकल्चर सोसाईटी के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

नौएडा प्राधिकरण एवं फ्लोरिकल्चर सोसाईटी नौएडा का यह सामूहिक आयोजन उद्यान प्रेमियों को नौएडा ही नही आस-पास के क्षेत्रों से भी आकर्षित करता है। तीन दिवसीय इस उत्सव में पुष्पों की अनगिनत किस्मों के साथ-साथ कैक्टस, बोन्साई, फलों एवं सब्जियों पर नक्काशी इत्यादि का भी प्रदर्शन किया जाता है। जहाँ एक ओर कुछ बड़े नाम जैसे दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम, एल.जी., एडोब सिस्टम, एन.आई.आई.टी., यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण, ग्रेटर नौएडा प्राधिकरण एवं नौएडा क्षेत्र में स्थित विभिन्न स्कूलों द्वारा इस उत्सव में शिरकत कर चुके है। इस वर्ष स्टॉक पुष्प थीम के साथ आयोजकों का विशेष ध्यान केंद्रित रहेगा

घरेलु कचरे को काले सोने (ओर्गेनिक खाद) में बदलने की विधि भी समझाई जायेगी। बचपन से ही वातावरण एवं पौधों का प्रेम एवं महत्व समझाने के लिये स्कूली बच्चों को पौधारोपण सिखाया जायेगा। अपने लगाये हुए पौधों की देखभाल बच्चे घर पर करेंगे तो प्रकृति प्रेम जागना स्वाभाविक है।

इस उत्सव की भव्यता इसी बात से आँकी जा सकती है कि 60 से अधिक स्टॉल उद्यान प्रेमियों के स्वागत के लिए तैयार है जिनमें 35 नर्सरी है और कुछ तो कलिम्पोंग और भीमताल से आ रहे है। बीज, खाद, पौध, खेती के औजार, उद्यान का सजावटी सामान, कीटनाशक गमले है। गत् महीने में अत्याधिक सर्दी के बावजूद, विभिन्न वर्गों में लगभग 350 एन्ट्री है।

मुख्य आकर्षण “उद्यान एवं लैण्ड स्केपिंग प्रतियोगिता, सब्जियों पर नक्काशी कला, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता, पुष्प प्रतियोगिता, बोन्साई, कैक्टस और सकुलेंट्स, फोलिऐज एवं सजावटी पुष्पाकृतियाँ (टोपिएरी), हैंगिंग बास्केट्स, वर्टिकल गार्डन, गमलों का संयाकलन एवं इकेबाना आदि।” के साथ नौएडा प्राधिरकरण के उद्यान विभाग द्वारा स्पॉट गार्डन श्रेणी में जैपेनिज गार्डन भी तैयार किया गया। जो इस पुष्प प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहा। 25 फरवरी 2024 दिन रविवार को प्रातः 09.00 बजे से 11.00 बजे तक विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया जायेगा।

बच्चों द्वारा नृत्य (Dance) प्रतियोगिता दिनाँक 23 एवं 24 फरवरी 2024 दिन रविवार को सायः 6.30 बजे विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा नृत्य (Dance) प्रतियोगिता में भाग लिया जायेगा।

पुरस्कार वितरण 25 फरवरी 2024 दिन रविवार सायं 04.30 बजे से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगियों एवं उद्यान विभाग के चयनित उद्यान-कर्मियों को भी पुरूष्कार वितरण किया जायेगा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम ने उद्घाटन के बाद स्टालों में जाकर प्रदर्शनी देखी। समय अभाव के कारण वे सीधे निकल गए। मंच पर कोई सम्बोधन नही हुआ।

 4,976 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.