नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्ध नगर : दहेज हत्या में पति गिरफ्तार, एक साल पहले हुई थी शादी

1 min read

गौतमबुद्ध नगर, 28 फरवरी।

थाना जेवर पुलिस ने  दहेज हत्या के अभियोग में महिला के पति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 27/02/2024 को वादी द्वारा थाना जेवर पर आकर अभियुक्त 1.सुनील कुमार उर्फ आश कुमार (मृतका का पति) निवासी ग्राम चांचली, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर व उसके परिजनों के द्वारा वादी की पुत्री पूजा जिसकी शादी दिनांक 22.02.2023 को सुनील कुमार उर्फ आश कुमार के साथ हुई थी, से अतिरिक्त दहेज की मांग करना व दहेज ना दे पाने पर प्रताड़ित करना व फांसी लगाकर मार देने के सम्बन्ध मे तहरीर दी गई। जिसके संबंध में थाना जेवर पर मु0अ0सं0 55/2024 धारा 498ए/304बी भादवि व 3/4 दहेज अधि0 पंजीकृत किया गया।

कार्यवाही का विवरणः

आज दिनांक 28/02/2024 को जेवर पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व बीट पुलिसिंग की सहायता से उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ आश कुमार(मृतका का पति) पुत्र करन सिंह निवासी चांचली, थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर को धनसिया मोड जेवर से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1.उ0नि चन्द्रकान्त शर्मा थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर।
2.है0का0 धनेश थाना जेवर, गतमबुद्धनगर।
3.का0 प्रवीन कुमार थाना जेवर, गौतमबुद्धनगर।

 4,366 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.