नोएडा खबर

खबर सच के साथ

दादरी विधानसभा बूथ सम्मेलन में पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, बूथ जीतो का दिया नारा

1 min read

गौतमबुद्धनगर, 7 अप्रैल।

भाजपा दादरी विधानसभा बूथ सम्मेलन रविवार को आर वी नॉर्थलैंड इंटरनेशनल स्कूल चिठ्हेड़ा जी टी रोड दादरी में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह जी रहे सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की बूथ सम्मेलन का संचालन लोकसभा चुनाव समिति संयोजक श्री प्रणीत भाटी जी ने किया ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह जी ने दादरी बूथ सम्मेलन में कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष बूथ पर टोली बनाकर प्रचार करे। पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा जी को पहले से और अधिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प लेते हुए अपने बूथ को जीतना है तीन दिन विशेष बूथ जीत अभियान चलाकर घर घर मतदान पर्ची बाटना सरकार की उपलब्धियों को बताना।

उन्होंने कहा कि आज देश का सम्मान विदेशों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ा और कहा कि हमारी पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवादी विचारधारा है। हमारी विचारधारा 1925 में आयी और उसको गति 1950 को मिली और हमारे संकल्प राष्ट्र हित , धारा 370 हटाना ,अयोध्या में राम मंदिर बने ,आज देश धारा 370 हटी अयोध्या में भव्य भगवान राम मंदिर का निर्माण हुआ है। ये सब जनता के वोट की ताक़त से सम्भव हो पाया है हमारे भाजपा के प्रेरणा सोत्र महापुरषों ने देश के हर वर्ग के साथ देश का उत्थान हो उसका सपना देखा आज हमारी सरकारों में अंतिम पायदान के व्यक्ति तक विकास कार्य हो रहें है। आज देश में प्रत्येक सेक्टर में विकास हो रहा है आज शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय बन रहे आज प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले में विश्व विद्यालय बना रही है आज देश में जगह जगह एयरपोर्ट AIIMS हॉस्पिटल बन रहे आज भारत आत्मनिर्भर भारत बनकर विकसित भारत और विश्व गुरु बनने की और आगे बढ़ रहा है आज हमारे पास विश्व के सर्वमान्य लोकप्रिय नेेेता श्री नरेन्द्र मोदी जी है अबकी बार प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों के साथ और देश में 400 पार के साथ भाजपा सरकार देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं के बल पर बनेगी।

भाजपा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि देवतुल्य जनता जनार्दन का आशीर्वाद और देवतुल्य कार्यकर्ता के बल एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी उसके लिये अधिक से अधिक मत प्रतिशत बढ़ाते हुए वोट कमल के निशान पर पड़े ।

क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेन्द्र शिसोदिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ पर प्रचार करे समय कम और क्षेत्र बड़ा होने पर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा नहीं पहुँच पायें वहाँ भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा बनकर प्रत्येक बूथ के घर घर जाकर संपर्क कर अपने बूथ को जिताना है और गौतमबुधनगर से एक बड़ी ऐतिहासिक जीत करानी है MLC नरेन्द्र भाटी जी एवं दादरी विधायक तेजपाल नागर जी ने भी बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर महेश शर्मा जी को अधिक से अधिक मतों से जिताकर यहाँ की देवतुल्य जनता रिकॉर्ड बनाएगी उसके लिये सभी बूथ अध्यक्ष प्रचार प्रसार में लग जाये।

जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि देश की बड़ी जीतों में से गौतमबुधनगर लोकसभा की एक बड़ी जीत हो उसके लिये हमें बूथ को विजयी बनाने के कार्य में जुट जाये बूथ सम्मेलन पर मुख्यरूप से लोकसभा प्रभारी अनिल शिसोदिया केके शुक्ला ज़िला प्रभारी प्रमोद गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी देवा भाटी दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित मनोज शिसोदिया राकेश राणा बिजेंद्र प्रमुख दीपक भारद्वाज सेवानन्द शर्मा योगेश चौधरी बिजेंद्र नागर डॉक्टर अशोक रावल कर्मवीर आर्य अभिषेक शर्मा जगभूषण गर्ग मनोज गर्ग धर्मेन्द्र कोरी राज नागर रवि जिन्दल इन्द्र नागर संजय भाटी राजीव सिंघल विचित्र तोमर मनोज भाटी सत्यपाल शर्मा गुरुदेव भाटी पंकज रावल पवन नागर पवन रावल महेश शर्मा प्रेम प्रधान महेन्द्र नागर अर्पित तिवारी विजय रावल सतीश भाटी आदि सैकड़ों बूथ अध्यक्ष बूथ सम्मेलन में उपस्थित रहे।

 11,307 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.