नोएडा खबर

खबर सच के साथ

ग्रेटर नोएडा, 10 अप्रैल।

भाजपा प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा  के दादरी विधानसभा में जीटी रोड दादरी शगुन चक्की के पास पर बुधवार को लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हवन यज्ञ करके किया जिसमे दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने लोकसभा चुनाव कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता और क्षेत्र की देवतुल्य जनता के बल पर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा एक बड़ी ऐतिहासिक जीत करेंगे।

उसके लिये सभी क्षेत्रवासी 26 अप्रैल को कमल के फूल पर एक एक वोट पड़े उसके लिये घर घर प्रचार प्रसार करें एमएलसी विधायक श्रीचंद शर्मा ने कहा कि केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार 400 पार के साथ बनेगी। हमे डॉक्टर महेश शर्मा को भारत लोकसभा की टॉप 3 की जीत दिलानी है। लोकसभा चुनाव कार्यालय खुलने से दादरी क्षेत्र में कार्यकर्ता घर घर जाकर पार्टी प्रत्याशी के हैंडबिल पार्टी की प्रचार सामग्री हर बूथ तक पहुँचाकर पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा जी को जिताने का कार्य करेंगे।

जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि देश के विकास के लिये प्रधानमंत्री मान्य नरेन्द्र मोदी जी को बनाने के लिये क्षैत्र की जनता एक एक वोट साफ़ छवि के भाजपा उम्मीदवार पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा को तीसरी बार संसद में भेजने का काम यहाँ की देवतुल्य जनता करेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष शिवओम शर्मा जिला उपाध्यक्ष सेवानन्द शर्मा नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी पवन नागर विधानसभा संचालन संयोजक जगभूषण गर्ग नगराध्यक्ष राजीव सिंघल मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य सत्यपाल शर्मा अभिषेक शर्मा लब्बू शर्मा राजेश गोयल पंकज रावल अजय निगम एच के शर्मा सुनील शर्मा कोट राजेश ठेकेदार सुनील सौनक आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 2,572 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.