नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नई दिल्ली/ नोएडा,18 अप्रैल।

कांग्रेस संगठन महासचिव श्री के सी वेणुगोपाल के अनुमोदन पर उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष, स्टेट कॉर्डिनेटर एवं स्टेट को-कोर्डिनेटर की सूची जारी हुई है इसमे नोएडा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन शर्मा को स्टेट कॉर्डिनेटर बनाया गया है। पवन शर्मा ने प्रदेश में नई जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेतृत्व जिसमें प्रियंका गांधी एवम पंखुड़ी पाठक का आभार जताया है।

पवन शर्मा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया इंडिया गठबंधन की जीत में अहम भूमिका निभायेगी और कांग्रेस की गारंटियों वाली सरकार बनाकर देश के जनमानस को ‘न्याय’ दिलाने का काम करेगी। कांग्रेस की जन कल्याणकारी नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

 41,860 total views,  259 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.