नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : तीन शराब तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार रुपये की 20 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद

1 min read

नोएडा, 23 अप्रैल।

थाना सैक्टर 63, नोएडा पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने वाले 3 शराब तस्कर गिरफ्तार किए हैं जिनके कब्जे से 20 पेटी अवैध शराब हरियाणा मार्का (कीमत करीब 60,000/रूपये) एवं अवैध शस्त्र तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किये गए हैं।

पुलिस कार्यवाही का विवरण-
पुलिस के अनुसार  22.04.2024 को थाना सैक्टर 63, नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलीजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर 3 शराब तस्कर/अभियुक्तगण 1-राजवीर पुत्र राम स्वरूप 2-मंगल पुत्र विनोद  3-नरेन्द्र उर्फ बन्टी पुत्र राजाराम 62 गोल चक्कर अण्डरपास के कोने से 20 पेटी अवैध शराब हरियाणा मार्का सहित गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त राजवीर के कब्जे से 01 तमंचा 12 बोर मय एक जिंदा कारतूस 12 बोर तथा अभ्यिुक्त मंगल व नरेन्द्र के कब्जे से एक-एक नाजायज चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं उनसे बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सैक्टर 63, नोएडा पर मु0अ0सं0 195/24 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व 3/4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1-राजवीर (उम्र 25 वर्ष) पुत्र राम स्वरूप मूल निवासी ग्राम पनारी थाना पाली, जनपद हरदौई हाल पता खोड़ा कालोनी एसएमएस स्कूल के पास थाना खोड़ा, जनपद गाजियाबाद
2-मंगल (उम्र 24 वर्ष) पुत्र विनोद निवासी मैलई थाना जसवन्तनगर, जनपद इटावा हाल पता खोड़ा कालोनी 21 नम्बर टंकी के पास थाना खोड़ा, जनपद गाजियाबाद
3-नरेन्द्र उर्फ बन्टी (उम्र 19 वर्ष) पुत्र राजाराम मूल निवासी आसकपुर थाना फैजगंज बैटा जनपद बदायु हाल पता खोड़ा कालोनी नियर इण्डियन स्कूल थाना खोड़ा, जनपद गाजियाबाद

 9,026 total views,  4 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.