नोएडा खबर

खबर सच के साथ

राजपूतों को मनाने राजनाथ सिंह पहुंचे बिसाहड़ा, डॉ महेश के लिए 5 लाख से अधिक अंतर की जीत मांगी

1 min read

बिसाहड़ा (गौतमबुद्धनगर), 23 अप्रैल।

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को विजयी बनाने की अपील करने के लिये 23 मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत दादरी के बिसहाड़ा पहुंचे। यहाँ पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ता पदाधिकारियों के द्वारा बड़ी माला के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉ महेश की जीत का अंतर 5 लाख से कम नही होना चाहिए।

यहां रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने की अपील की।दादरी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, आज जिस स्थान पर यह कार्यक्रम हो रहा है यह स्व. मेघनाथ सिंह जी के द्वारा निर्मित विद्यालय है। स्व. मेघनाथ जी का मुझे पुत्रवत स्नेह प्राप्त था। जहां तक नोएडा का प्रश्न है तो आप जानते हैं कि एक समय में नोएडा उत्तर प्रदेश के नेताओं और अधिकारियों के लिए भ्रष्टाचार का एक बहुत बड़ा सेंटर था लेकिन आज मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में यह नोएडा भ्रष्टाचार का केंद्र नहीं रह गया है बल्कि भारत का एक बिजनेस सेंटर बनकर खड़ा हो गया है। यहां जिस तरह से अपराधियों का खौफ था माफियाओं का राज था लेकिन यह सब बीते दिनों की बातें हो गई, आज केवल उत्तर प्रदेश में नहीं पूरे हिंदुस्तान में यदि कोई जगह पर्यटन और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता है तो हमारा यह नोएडा जाना जाता है।

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने आगे कहा कि, आज हम भारत वासियों के हाथों से मिसाइल बनाते हैं। जो पहले आयात करते थे, अब निर्यात करते हैं। अब भारत कमजोर देश नहीं बल्कि मजबूत देश बन गया है, कोई अगर भारत की तरफ आंख उठाए तो उसे मुंह तोड़ जवाब दे सकता है।आखिरी में उन्होंने डॉ महेश शर्मा को लेकर कहा कि ये अपने क्षेत्र के विकास के लिए मंत्रियों को बहुत परेशान करते हैं। यदि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है तो महेश शर्मा को बड़ी जीत दिलवानी है। इस बार लोकसभा चुनाव में डॉ महेश शर्मा को 5 लाख से अधिक मतों से जिताना है। अगली बार स्वागत करवाने नहीं बल्कि आपका आभार व्यक्त करने आऊंगा लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने रक्षामंत्री श्रीं राजनाथ सिंह जी का जनसभा में पहुँचने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के यशस्वी रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे 2014 में वो भाजपा के इतिहास में पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनी लिखा जायेगा और उन्होंने कहा कि क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने मुझे दो बार सांसद मंत्री और नोएडा से विधायक बनाने में अपना अमूल्य आशीर्वाद मुझे दिया में क्षैत्र की जनता का ऋणी हूँ और उन्होंने कहा कि मेरे नेता मेरी पार्टी के लोग क्षैत्र के लोगों के बीच रहकर जनहित के कार्य सेवक बनकर करूँगा सभी से अपनी जीत के लिये आशीर्वाद माँगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेंद्र शिसोदिया जी ने कहा हमारी पार्टी के लोकप्रिय जनप्रिय करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत अभिभावक देश के रक्षामंत्री मान्य श्री राजनाथ सिंह जी का इस साठा के नाम से प्रचलित भूमि पर नंदन अभिनंदन करते हुए 26 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करके भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा जी को ऐतिहासिक वोटो से विजयी बनाने की अपील कि जनसभा में मुख्यरूप से प्रदेश सरकार में मंत्री एवं ज़िला प्रभारी मंत्री श्री कुंवर बिर्जेश सिंह जी लोकसभा प्रभारी अनिल शिसोदिया जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ज़िला प्रभारी प्रमोद गुप्ता लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी दादरी विधायक तेजपाल नागर विधायक धीरेन्द्र सिंह एमएलसी श्री श्रीचंद शर्मा एमएलसी श्री नरेन्द्र भाटी जी विधायक लक्ष्मीराज सिंह जी विधायक मीनाक्षी सिंह जी महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता बुलन्दशहर जिलाध्यक्ष विकास चौहान क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स पूर्व मंत्री मदन चौहान हरिश्चंद्र भाटी कर्मवीर आर्य राकेश राणा अभिषेक शर्मा सेवानन्द शर्मा इन्द्र नागर दीपक भारद्वाज मनोज गर्ग योगेश चौधरी धर्मेंद्र कोरी पवन रावल पंकज रावल मनोज शिसोदिया रामदेव रावल पवन नागर रवि जिन्दल महेश शर्मा मनोज भाटी सत्यपाल शर्मा संजय भाटी विचित्र तोमर राजीव सिंघल महेन्द्र नागर मुकेश चौहान अर्पित तिवारी रिंकु भाटी आदि हजारों कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की संख्या में विशाल जनसभा में लोगों की भीड़ जुटी।

 11,724 total views,  5 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.