खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर पुलिस की अनूठी पहल, 5 मार्च से तीन दिवसीय सेल्फ डिफेंस कैंप लगेगा

1 min read

गौतमबुद्धनगर, 4 मार्च।

आगामी अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अर्न्तगत महिलाओं को आत्म रक्षा में आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से 03 दिवसीय कैम्प आयोजित अनूठी पहल की जा रही है।

गौतमबुद्धनगर पुलिस मीडिया सेल के अनुसार दिनांक 08.03.2022 का दिन अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में महिलाओं को आत्म रक्षा में आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा दिनांक 05.03.2022 से 07.03.2022 तक 03 दिवसीय कैम्प नोएडा स्टेडियम 21ए में समय सांय 04ः00 से 05ः00 बजे तक आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर 9870395200 पर सम्पर्क कर सकतें हैं।

 2,391 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com |All rights reserved. | Newsphere by AF themes.