नोएडा खबर

खबर सच के साथ

थाना दादरी पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़, दो गिरफ्तार, 3 फरार

1 min read

गौतमबुद्धनगर, 28 जून।

थाना दादरी पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच बिसहाडा अण्डरपास के पास में हुयी पुलिस मुठभेड के दौरान 02 अभियुक्त 1. अकबर पुत्र श्री अब्दुल रहमान निवासी खेकड़ा जनपद 2.कुलदीप पुत्र राधेश्याम कस्बा व थाना खेकड़ा जनपद बागपत को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग के दौरान 02 बदमाश घायल हो गये। जिनको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य 03 बदमाश 1. अरमान 2.अब्बास 3. सोनू उर्फ निजाम मौके से फरार हो गये जिनकी तलाश हेतु कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से अवैध शस्त्र व 01 वैगनऑर कार बिना नम्बर की बरामद की गयी हैं। अभियुक्तों द्वारा दिनांक 16.06.2022 को थाना क्षेत्र दादरी से ईस्टर्न पेरीफेरल से रात में लोहे की प्लेटो से भरा ट्रक लूट की घटना भी कारित की गयी थी। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

 1,330 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.