हर घर तिरंगा को लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बीजेपी ने रणनीति बनाई
1 min read
नोएडा / ग्रेटर नोएडा, 5 अगस्त।
आज़ादी के अमृत महोत्सव के चलते पूरे भारत में “हर घर तिरंगा अभियान” चल रहा है इसके चलते भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है।
भाजपा नॉएडा ने अपने हर मंडल के लिए एक ज़िला टीम का गठन किया है जिसने सभी मंडलों में अपनी मीटिंग कर पूरी मंडल टीम के साथ अपनी रणनीति बना ली है।
हर मंडल में बैठक कर कैसे सभी घरों में लोगों को तिरंगा देना और सभी से सम्पर्क करना और पूरी ज़िले में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों से सम्पर्क कैसे किया जाए इन सभी बातों पर चर्चा कर रणनीति तैयार हो गयी है।
अटल बिहारी वाजपाई मंडल, प. दिन दयाल उपाध्याय मंडल, कृष्णा नगर मंडल, महाराणा प्रताप मंडल, शहीद भगत सिंह मंडल, सैनिक विहार मंडल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल, सरस्वती शिशु मंडल समित सभी मंडलों पर सभी विषयों पर चर्चा हुई।
इस मौक़े पर महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री चंदगिराम यादव, उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, मंडल अध्यक्ष कल्लू सिंह, अशोक मिश्रा, सूरज पाल राणा, लोकेश कश्यप, बबलू यादव, पंकज झा, गोपाल गौर, राम मेहर कौशिक, महेश अवाना, मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, योगेन्द्र चौधरी, गिरीश कोटनाला, मुकेश शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, चमन अवाना, तन्मय शंकर, प्रमोद बहल, प्रज्ञा पाठक, मनोज चौहान, गौतम शर्मा, प्रवेश चौहान, राजीव त्यागी, नरेश शर्मा, तारा चंद ओमपाल सिंह, लक्ष्मण धस्माना, अनुराग बाजपाई, सुमन चौहान, विनोद पारीक, मधुरेंद्र सिंह, बलराज चौधरी, परमिंदर बैरागी, भरत मिश्रा, गजराज भारद्वाज, ललित सिसोदिया, धनपाल सिंह, राकेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा में भी तैयारी
आज दिनांक 5 अगस्त शुक्रवार को सूरजपुर स्थित कैंप कार्यालय पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत एक बैठक आहूत की गई जिसमें सूरजपुर कस्बे के सभी बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और सभी कार्यकर्ता बंधुओं से अनुरोध किया गया कि हर घर तिरंगा का जो अभियान संगठन के द्वारा चल रहा है उसको हमें सफल बनाना है सूरजपुर शक्ति केंद्र-1, सूरजपुर शक्ति केंद्र-2, सूरजपुर-3, तीनों शक्ति केंद्रों की बैठक सामूहिक की गई और इस मौके पर गौतम बुध नगर जिले के जिला मंत्री पंडित सत्यपाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि इस कार्यक्रम को जोर-शोर तरीके से घर-घर तक पहुंचाना है और हर घर पर तिरंगा लगाना है और इस मौके पर जिले के मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य जी ने भी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया और इस बैठक में सूरजपुर मंडल के महामंत्री पंडित सुनील सोनिक जी, मंडल के उपाध्यक्ष राजेश ठेकेदार जी, बूथ अध्यक्ष विशाल गोयल जी, अशोक शर्मा जी, सुभाष शर्मा जी नरेंद्र नेताजी, पीयूष शर्मा जी, संजीव चौहान जी, विनोद पंडित जी तेल वाले, चंद्रभान शर्मा जी मानक चंद शर्मा जी, रिंकू शर्मा जी, अभिषेक जी, वेद प्रकाश जी सचिन शर्मा, दयाराम जी, देव पाराशर जी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। और आज ही
जिला भाजपा कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर झंडा बिक्री के लिए स्टॉल का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला अध्यक्ष भाजपा विजय भाटी, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, हर घर तिरंगा अभियान जिला संयोजक पवन त्यागी व जिलाध्यक्ष भाजयुमो राज नागर मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य की उपस्थिति में हुआ। समस्त जिले के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
8,341 total views, 2 views today