ब्रेकिंग न्यूज: नोएडा के व्यापारी नेता विपिन अग्रवाल ने पुलिस पर लगाया जबरन हाउस अरेस्ट का आरोप, पौत्र के जन्म दिन पर पुलिस का पहरा
गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाताओं को घर के निकट मतदान केंद्र उपलब्ध कराने के लिए आरडब्ल्यूए-एओए के साथ डीएम की बैठक संपन्न
नोएडा: आरडब्ल्यूए की समस्याओं के समाधान हेतु फोनरवा कार्यालय में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
नोएडा: आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान नोएडा प्राधिकरण की वैधानिक जिम्मेदारी है : फोनरवा
नोएडा पुलिस की बड़ी उपलब्धि, एंबुलेंस से गांजे की तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 64 किलो गांजा और वाहन बरामद

ग्रेटर नोएडा : भाजपा ने एक राष्ट्र, एक चुनाव पर आयोजित की संगोष्ठी

नोएडा, 25 अप्रैल।

एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर जीएन ग्रुप शिक्षण संस्थान एवं अटल फाउंडेशन के द्वारा शुक्रवार को जीएन ग्रुप शिक्षण संस्थान में नॉलेज पार्क ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में महिला एवं सामाजिक संगठन -संवाद सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमे महिला व सामाजिक संगठनों के व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी ने की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमति गीता शाक्य जी( राज्य सभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश जी रहीं।

कार्यक्रम की शुरूआत में सभी ने पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा निहत्थे नागरिक शहीद हुए उन पुण्य आत्माओं की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन कर प्रार्थना की ।  वन नेशन वन चुनाव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री गीता शाक्य जी ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एक राष्ट एक चुनाव हो उसके लिये लोगों के बीच जन जागरण चलाकर बताने की आवश्यकता है एक राष्ट्र एक चुनाव प्रशासनिक सुधार है जिससे एक ही समय में चुनाव होंगे तो उनसे चुनावों मे संसाधनों के लिये अरबों खरबों रुपये की बचत व समय दोनों की बचत होगी इससे राष्ट् और अधिक आर्थिक रूप से मज़बूत होगा और भारत विकसित राष्ट् बनने की ओर तेज़ी से बढ़ेगा उसके लिये सभी राजनैतिक दलों को साथ आना चाहिए इसके लिये सामाजिक संगठन और महिलाओं को आगे आकर एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय में लोगों को और अधिक जागरूक करने के काम लगे ।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन न केवल प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है बल्कि यह विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करेगा इस अवसर पर मुख्य रूप से जीएन ग्रुप शिक्षण संस्थान बी के गुप्ता नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित सुभास भाटी जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज सतेन्द्र नागर महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी तोमर मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी अर्पणा त्रिपाठी रवि जिन्दल राज नागर रामकुमार नागर दिनेश भाटी मनोज भाटी मनोज प्रधान राज़ीव सिंघल संजय भाटी सुनील रावत रणधीर राणा संगीता रावल मुकेश चौहान आदि दर्जनों सामाजिक संगठनों के सैकडों लोगों ने भाग लिया !

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *