ब्रेकिंग न्यूज: नोएडा के व्यापारी नेता विपिन अग्रवाल ने पुलिस पर लगाया जबरन हाउस अरेस्ट का आरोप, पौत्र के जन्म दिन पर पुलिस का पहरा
गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाताओं को घर के निकट मतदान केंद्र उपलब्ध कराने के लिए आरडब्ल्यूए-एओए के साथ डीएम की बैठक संपन्न
नोएडा: आरडब्ल्यूए की समस्याओं के समाधान हेतु फोनरवा कार्यालय में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
नोएडा: आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान नोएडा प्राधिकरण की वैधानिक जिम्मेदारी है : फोनरवा
नोएडा पुलिस की बड़ी उपलब्धि, एंबुलेंस से गांजे की तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 64 किलो गांजा और वाहन बरामद

नोएडा : डॉ महेश शर्मा ने सूर्या संस्थान में किया स्वास्थ्य संरक्षण केंद्र का उद्घाटन

नोएडा, 3 जून।

डा. महेश शर्मा, सांसद गौतम बुद्ध नगर एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार ने मंगलवार को नोएडा सेक्टर-12 में स्थित सूर्या संस्थान परिसर में पी.एच.डी. फैमिली वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित स्वास्थ्य संरक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया तथा वहां उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया।

सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि सूर्या संस्थान नोएडा में पी.एच.डी फैमिली वेलफेयर फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से अल्प वर्ग के नागरिकों को फिजिशियन, दंत चिकित्सा, नेत्र चिकित्सा एवं अस्थि चिकित्सा का निशुल्क उपचार करने के लिए ‘‘स्वास्थ्य चिकित्सा केन्द्र’’ के संचालन में सूर्या संस्थान को सहयोग देगी।

कार्यक्रम के दौरान पी.एच.डी फैमिली वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष, अनुराधा गौतम, सूर्या संस्थान (रजि0) संस्था के अध्यक्ष, पद्मश्री शीला झुनझुनवाला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डा. दया प्रकाष सिन्हा, उपाध्यक्ष, डाॅ रामषरण गौड़, मंत्री देवेन्द्र मिततल, कोषाध्यक्ष, श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल, प्रो. सोमदत्त दीक्षित, श्रीमती चित्रा मुद्गल, प्रो. भूदेव शर्मा, अर्चना प्रभाकर, विजय विजन, आर सी गुप्ता, के. वी पावा, एस के जैन, अतुल प्रभाकर, राकेश शर्मा आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *