नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 14 दिसंबर को, महेंद्र नाथ पांडेय ने किया ऐलान

लखनऊ,( नोएडा खबर डॉट कॉम)
उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से चले आ रहे प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के इंतजार को अब विराम मिलने वाला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश BJP के प्रभारी महेंद्र नाथ पांडेय ने आज आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 14 दिसंबर को पूरा कर लिया जाएगा।
श्री पांडेय ने बताया कि निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित रहेगी:

  • 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक लखनऊ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
  • नामांकन केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक व महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े की उपस्थिति में होगा।
  • 14 दिसंबर 2025 (रविवार) को केंद्रीय चुनाव अधिकारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करवाएंगे और नए प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा करेंगे।

गौरतलब है कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कार्यकाल काफी पहले समाप्त हो चुका है और पार्टी लंबे समय से नए अध्यक्ष की घोषणा का इंतजार कर रही थी। अब संगठनात्मक चुनाव की यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा को जल्द ही नया पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इस चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और संगठनात्मक नियमों के अनुरूप रखा जा रहा है। केंद्रीय नेतृत्व के दो दिग्गज नेता विनोद तावड़े और पीयूष गोयल की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन में शीर्ष नेतृत्व की सीधी निगरानी रहेगी।आगामी लोकसभा चुनावों के बाद 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से उत्तर प्रदेश में मजबूत संगठनात्मक नेतृत्व की नियुक्ति को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *