उत्तर प्रदेश में होली पर बड़ा तोहफा: 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित, 28 फरवरी को सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे
ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में फूलों से सजी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक – पहली बार ड्रोन शो ने मचाया धमाल, राष्ट्रभक्ति का रंग छाया!
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा दांव: ISRO-NRSC MoU, AI से होगी अतिक्रमण पर सख्त निगरानी
केदारनाथ धाम का कचरा संकट: RTI से खुलासा—2025 यात्रा सीजन में 21.4 MT कचरा, 60% (12.7 MT) बिना प्रोसेस डंप, 5 TPD प्लांट के दावे खोखले
स्पेशल स्टोरी: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने उठाया बड़ा कदम: मेडिकल डिवाइसेस पार्क में ASCA प्रमाणित विश्व स्तरीय लैब्स स्थापित करने के लिए Accuprec Research Labs के साथ समझौता

ग्रेटर नोएडा : किसान संघर्ष मोर्चा 8 मार्च को कलेक्ट्रेट पर करेगा महापंचायत, किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप

ग्रेटर नोएडा, 4 मार्च।

प्राधिकरण और प्रशासन के किसानों की समस्याओं को लेकर चल रहे उदासीन रवैया के कारण किसानों में है भारी रोष है। इसको ध्यान में रखते हुए 8 मार्च को महापंचायत करने का ऐलान किया है।

उल्लेखनीय है कि  हाल ही में संपन्न हुए किसान आंदोलन के बाद 6 जनवरी को किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं की माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात हुई थी जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी ने किसानों की सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था और प्राधिकरण प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि हाई पावर कमेटी की सिफारिश को तुरंत लागू करें। जिलाधिकारी से कई बार कहने के बावजूद भी हाई पावर कमेटी की सिफारिश पर कोई सकारात्मक बातचीत प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ नहीं हो पाई है।

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि एनटीपीसी के किसानों की समस्याओं के हल के लिए डीएम साहब की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी बनी थी जिसे अभी तक समस्याओं के समाधान के लिए कोई निर्णय एवं कार्रवाई नहीं की है जिससे एनटीपीसी के किसानों में भारी रोष है। मुख्यमंत्री जी के निर्देश के बावजूद भी प्रशासन एवं प्राधिकरण के अधिकारियों का उदासीन रवैया किसानों को रास नहीं आ रहा।

किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि हजारों किसानों के आंदोलन करने के बावजूद माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात के बावजूद प्राधिकरण स्तर पर एवं डीएम महोदय के स्तर पर आबादियों के संबंध में, नए कानून के संबंध में, 10% प्लाट के संबंध में कोई सकारात्मक बातचीत एवं कार्रवाई नहीं हो रही है इस कारण किसान संघर्ष मोर्चा ने 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट में किसानों की महापंचायत करने का निर्णय किया है।

किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठन किसानो की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर हैं इस संदर्भ में 6 जनवरी को माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात भी हुई थी और उन्होंने स्पष्ट रूप से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया था। इस दौरान कई बार किसान संघर्ष मोर्चा के नेता जिलाधिकारी महोदय से मिले परंतु जिलाधिकारी महोदय के स्तर पर कोई गंभीरता मुद्दों के हल के लिए दिखाई नहीं दी यही वजह है कि किसान संघर्ष मोर्चा ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि आने वाली 8 मार्च को किसान कलेक्ट्रेट पर महापंचायत कर समस्याओं के समाधान के लिए आगे की रणनीति बनाएंगे।

आज मोर्चा की मीटिंग में जयप्रकाश आर्य वीर सिंह नेताजी कुंवरपाल प्रधान जी सतीश यादव जी दुर्गेश शर्मा जी कृष्ण यादव जी भोजराज रावल जी प्रवीण चौहान जी संदीप चौहान जी अशोक भाटी जी गुरप्रीत एडवोकेट गोपी राम जी,ओमवीर पवार जी धर्मेंद्र एडवोकेट जी एवं अन्य दर्जनों साथी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *