नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

ग्रेटर नोएडा :हॉस्टल संचालक को धमकी देने, 2 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले 4 गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 4 मार्च।

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने निजी हॉस्टल संचालक को धमकी व खाली गाडी पर फायर करने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 2 पिस्टल मय 7 कारतूस जिन्दा 32 बोर, 02 तमंचे .315 बोर बरामद किये हैं। इन लोगों ने होस्टल संचालक से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि 4 मार्च 2025 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये निजी हॉस्टल संचालक को धमकी व खाली गाडी पर फायर करने वाले 04 अभियुक्तों 1. सोनू उर्फ हर्देश पुत्र राजपाल उम्र करीब 30 वर्ष 2. पीके भाटी उर्फ कौशल भाटी पुत्र विक्रम सिंह उम्र करीब 27 बर्ष 3. अर्चित पुत्र केहर सिंह उम्र करीब 21 वर्ष 4. दीपक नागर पुत्र नरेन्द्र सिंह उम्र करीब 27 वर्ष को गुर्जरपुर रेलवे लाइन के पास खण्डहर से गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से 02 पिस्टल मय 07 कारतूस जिन्दा 32 बोर, 02 तमंचे .315 बोर बरामद किये गए हैं।
ग्रेटर नोएडा एडीसीपी के अनुसार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 22.02.2025 को योजनाबद्ध तरीके से एक साथ मिलकर निजी हॉस्टल संचालक के ऊपर फायर किया था और मौके से भाग गये थे तथा जंकी एप्प के माध्यम से 02 करोड रूपये की रंगदारी की मांग की थी।

अभियुक्तों का विवरणः
1. सोनू उर्फ हर्देश पुत्र राजपाल निवासी मठैया फतेहपुर थाना आहार जिला बुलन्दशहर उम्र करीब 30 वर्ष
2. पीके भाटी उर्फ कौशल भाटी पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर थाना आहार जिला बुलन्दशहर उम्र करीब 27 बर्ष
3. अर्चित पुत्र केहर सिंह निवासी भगवानपुर बांगर थाना किठौर जिला मेरठ उम्र करीब 21 बर्ष
4. दीपक नागर पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी मडईया फतेहपुर थाना आहार जिला बुलन्दशहर उम्र करीब 27 बर्ष

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *