मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ग्रेटर नोएडा : कलेक्ट्रेट में शराब के ठेकों के वितरण में 6 मार्च को आ सकते हैं 5 हजार लोग, ट्रैफिक अलर्ट जारी

ग्रेटर नोएडा, 5 मार्च।

कलेक्ट्रेट सूरजपुर में आबकारी विभाग द्वारा 6 मार्च को ठेका वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसमें 4-5 हजार व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना सम्भावित है। उक्त आयोजन के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था बनाये जाने के दृष्टिगत कार्यक्रम में आने वाले व्यक्तियों के वाहनों हेतु माउजर बीयर गोलचक्कर से दुर्गा टाकीज गोलचक्कर की ओर जाने वाले मार्ग के सर्विस रोड को वाहनों की पार्किंग व्यवस्था हेतु चिन्हित किया गया है।

उक्त कार्यक्रम में आने वाले व्यक्ति अपने वाहनों को उक्त सर्विस रोड पर पार्क कर जा सकेगे। वाहनों की अधिकता होने पर क्राउन प्लाजा के सामने वाहनों की वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था की गयी है। दुर्गा टाकीज गोलचक्कर से माउजर बीयर गोलचक्कर तक दोनो ओर मुख्य मार्ग पर किसी भी वाहन को पार्क किये जाने की अनुमति नहीं होगी। उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध टोइंग की कार्यवाही की जायेगी।

नोट- कलेक्ट्रेट एवं मा० न्यायालय से सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी गणों के वाहनों का सकुशल आवागमन कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *