ब्रेकिंग न्यूज: नोएडा के व्यापारी नेता विपिन अग्रवाल ने पुलिस पर लगाया जबरन हाउस अरेस्ट का आरोप, पौत्र के जन्म दिन पर पुलिस का पहरा
गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाताओं को घर के निकट मतदान केंद्र उपलब्ध कराने के लिए आरडब्ल्यूए-एओए के साथ डीएम की बैठक संपन्न
नोएडा: आरडब्ल्यूए की समस्याओं के समाधान हेतु फोनरवा कार्यालय में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
नोएडा: आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान नोएडा प्राधिकरण की वैधानिक जिम्मेदारी है : फोनरवा
नोएडा पुलिस की बड़ी उपलब्धि, एंबुलेंस से गांजे की तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 64 किलो गांजा और वाहन बरामद

ग्रेटर नोएडा: कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही पर कंपनी पर 40,500 रुपये का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा। ( नोएडाखबर डॉटकॉम)
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कूड़े का उचित प्रबंधन न करने वाले बल्क वेस्ट जेनरेटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेक्टर ईकोटेक-3 में स्थित स्टेरिआन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर 40,500 रुपये का जुर्माना लगाया।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 का उल्लंघन करने के कारण यह कार्रवाई की गई। निरीक्षक संजीव विधूड़ी और उनकी टीम ने कंपनी द्वारा कूड़े की प्रक्रिया में अनियमितता पाए जाने पर यह कदम उठाया। कंपनी को जुर्माने की राशि तीन कार्यदिवसों के भीतर जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने सभी बल्क वेस्ट जेनरेटरों से कूड़े का उचित प्रबंधन करने और शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *