नोएडा में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जे पी सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के सम्मान में स्वागत समारोह

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
सेक्टर-100 स्थित दी विलास में भाजपा के नए राष्ट्रीय मंत्री जय प्रकाश (जेपी) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नोएडा महानगर जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने की।समारोह में दोनों नेताओं को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

नोएडा एम्प्लॉइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह ने उन्हें राम दरबार की प्रतिमा भेंट की। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और सफल कार्यकाल की कामना की।

इस कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने पार्टी हाई कमान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में 2027 में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी और नया रिकॉर्ड कायम होगा।

इस अवसर पर वेद प्रधान, सतीश प्रमुख, पूर्व महानगर अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी, जितेंद्र चौधरी, रामपाल रघुवंशी, विनोद शर्मा, कालूराम एडवोकेट, विनोद त्यागी, राजे कसाना, सुमेर रावत, राजस्थान के विधायक जोगेंद्र अवाना, शिवकुमार करहाना, करतार चौहान, एनईए महासचिव जितेंद्र कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, महेंद्र नागर, ज्ञानेंद्र अवाना, सुभाष नेता जी, सोमेंदर प्रमुख, बिजेंद्र मुंशी, देवेंद्र, महेश अवाना, राकेश नंबरदार सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *