मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा: समाजवादी पार्टी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी की महानगर कार्यकारिणी का गठन, हरपाल सिंह बने अध्यक्ष

नोएडा। (नोएडाखबर डॉटकॉम)
समाजवादी पार्टी की बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी, उत्तर प्रदेश ने नोएडा निवासी हरपाल सिंह को नोएडा का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार को नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष हरपाल सिंह ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की।

प्रेस वार्ता के दौरान हरपाल सिंह ने बताया कि नोएडा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 21 लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में महेश कुमार को महासचिव, रविंद्र कुमार, सतवीर गौतम, नरेंद्र कुमार, और कृष्ण कुमार को उपाध्यक्ष, तथा रोहित कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रेम सिंह, विनोद सागर, अंगद कुमार, प्रवेश कुमार, गिरिराज, गीता देवी, सुरेश चंद्र, अभिषेक गौतम, रघुवीर सिंह, मनोज कुमार, और दुष्यंत कुमार को सचिव बनाया गया है। मानसिंह, रेखा शर्मा, और पवन गौतम को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वीर सिंह यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष हरपाल सिंह ने कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वीर सिंह यादव, बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष हुकुम सिंह भारती, जयकरण चौधरी, लाल सिंह गौतम, सतबीर गौतम, और हरपाल सिंह सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *