मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़, शातिर अपराधी घायल, अवैध हथियार और चोरी का सामान बरामद

ग्रेटर नोएडा। (नोएडा खबर डॉट कॉम)
थाना बादलपुर पुलिस ने बीती रात 17-18 जुलाई 2025 को एक मुठभेड़ में शातिर अपराधी महबूब पुत्र सलीम को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध हथियार, एक कार और बिजली के ट्रांसफार्मर से चोरी की गई सामग्री बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान अपराधी का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की कांबिंग जारी है।
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ह्रदयेश कठेरिया ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार (रजि. नं. डीएल 1 जेड.बी. 4079) को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार ने तेजी से गाड़ी भगाकर दुजाना चौकी से तिमूही पुलिया की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने कार को कच्चे रास्ते पर उतार दिया, जहां गाड़ी फंस गई। जब पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश, महबूब पुत्र सलीम (निवासी नई बस्ती, बाम्बे कॉलोनी, थाना नंदग्राम, गाजियाबाद, उम्र लगभग 30 वर्ष), के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

एडीसीपी ह्रदयेश कठेरिया ने आगे बताया कि महबूब एक शातिर अपराधी है, जो बिजली के ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने जैसे अपराधों में लिप्त है। उसके पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी की गई दो ट्रांसफार्मर कॉइल और एक एंगल बरामद किया गया है। साथ ही, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई है।अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  1. मु.अ.सं. 168/2025, धारा 303(2) बीएनएस व 136(1)(ग) विद्युत अधिनियम, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर।
  2. मु.अ.सं. 187/2025, धारा 303(2) बीएनएस व 136(1)(ग) विद्युत अधिनियम, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर।
  3. मु.अ.सं. 514/2017, धारा 504 भादवि, थाना सिहानी गेट, गाजियाबाद।

बरामद सामग्री:

  1. एक अवैध तमंचा (.315 बोर) मय एक जिंदा और एक खोखा कारतूस।
  2. सफेद स्विफ्ट डिजायर कार (रजि. नं. डीएल 1 जेड.बी. 4079)।
  3. बिजली के ट्रांसफार्मर की दो कॉइल और एक एंगल।

एडीसीपी ह्रदयेश कठेरिया ने कहा कि फरार साथी की तलाश के लिए पुलिस टीमें कांबिंग कर रही हैं और अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर अन्य आपराधिक गतिविधियों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर अपराध नियंत्रण के लिए लगातार सक्रिय है और ऐसी कार्रवाइयों को और तेज किया जाएगा।मीडिया सेल, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *