मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ग्रेटर नोएडा: जिम ट्रेनर ने नाबालिग लड़की के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। ( नोएडा खबर डॉट कॉम)
थाना बिसरख पुलिस ने चैरी काउन्टी सोसाइटी के जिम में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में जिम ट्रेनर मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। घटना 5 जुलाई 2025 को हुई, जिसके बाद पीड़िता के परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त मनोज कुमार, पुत्र रमेश चंद्र, निवासी ग्राम सोरखा, सेक्टर 116, नोएडा, ने जिम में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की। शिकायत के आधार पर थाना बिसरख में मुकदमा संख्या 476/2025, धारा 74 बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने उसी दिन अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के मीडिया सेल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अभियुक्त के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसी घटनाओं की तुरंत सूचना दें ताकि अपराधियों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *