मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल, एक फरार

नोएडा। (नोएडा खबर डॉट कॉम)
थाना सूरजपुर पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार को 130 मीटर रोड पर निजी कंपनी के सामने मुठभेड़ हुई। इसमेडो बदमाशों को गोली लगी जबकि उनका एक साथी फरार हो गया।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। संदिग्धों ने स्कूटी मोड़कर खोदना गांव के जंगल की ओर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में दो बदमाश, प्रशांत (24) और हर्षित चौहान उर्फ मोहित उर्फ बिल्लू (25) गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, 12,000 रुपये नकद, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और चोरी के आभूषण बरामद किए गए। तीसरा बदमाश मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है।
डीसीपी अवस्थी के अनुसार, दोनों घायल बदमाशों का आपराधिक इतिहास रहा है। प्रशांत के खिलाफ गौतमबुद्धनगर और हरियाणा में चोरी, हथियार और नशा तस्करी से संबंधित 16 मामले दर्ज हैं। हर्षित चौहान के खिलाफ भी चोरी, अपहरण और अन्य अपराधों में 17 मामले दर्ज हैं। मामले में थाना सूरजपुर में बीएनएस की धारा 305(ए)/331(4) के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *