गौतमबुद्ध नगर: अब घर बैठे ऑनलाइन मिलेगी खतौनी की प्रमाणित प्रति 15 रुपये में 24×7 उपलब्ध, तहसील-सीएससी जाने की जरूरत खत्म
खास खबर: नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई: मालिक/अभिभावक पर 25,000 रुपये जुर्माना, RC रद्द और 25 वर्ष तक लाइसेंस पर बैन
मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब

नोएडा के विनय कुमार सिंह बने एआरटीओ: संभागीय निरीक्षक से मिली पदोन्नति

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
गौतमबुद्धनगर परिवहन विभाग में खुशखबरी आई है। नोएडा क्षेत्र में कार्यरत संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) विनय कुमार सिंह को पदोन्नति मिली है। अब वे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) के पद पर कार्यभार संभालेंगे। यह पदोन्नति उनके कुशल कार्य और अनुभव को देखते हुए दी गई है।
विनय कुमार सिंह इससे पहले नोएडा में संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) के रूप में सेवाएं दे रहे थे, जहां उन्होंने वाहन निरीक्षण, ट्रैफिक प्रबंधन और परिवहन नियमों के पालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विभागीय सूत्रों के अनुसार, उनकी पदोन्नति से क्षेत्र में परिवहन सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि वे जनता की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे।परिवहन विभाग ने इस पदोन्नति की आधिकारिक पुष्टि की है। गौतमबुद्धनगर में बढ़ते वाहनों और ट्रैफिक की चुनौतियों के बीच यह बदलाव सकारात्मक माना जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *