नोएडा: सेक्टर-21ए में 20 सितंबर को होगा श्री सनातन धर्म रामलीला का भूमि पूजन

नोएडा। लोकसत्य।
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की भव्य रामलीला का भूमि पूजन 20 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे रामलीला मैदान, सेक्टर-21ए में होगा। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथि और श्रद्धालु शामिल होंगे।तैयारियों को लेकर समिति की वार्षिक बैठक चेयरमैन टी.एन. गोविल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 की रामलीला को पिछले वर्षों से अधिक भव्य बनाने पर चर्चा हुई।
महासचिव संजय बाली ने बताया कि मंचन करने वाली कमेटी चुनी जा चुकी है। रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों के लिए टीम तय हो गई है। राम बारात की तैयारियां भी चल रही हैं।बाली के अनुसार सुरक्षा और सुविधा का इंतजाम होगा। इस साल नए कलाकार जुड़ सकते हैं, जिनमें कुछ टीवी तथा रामायण-महाभारत जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। स्टेज, लाइट और सजावट की अलग टीम चुनी गई है। मैदान में बच्चों के झूले और खान-पान स्टाल भी लगेंगे। बैठने और आवागमन का ध्यान रखा जाएगा।
बैठक में सुशील भारद्वाज, अल्पेश गर्ग, पंकज जिंदल, एस.सी. गोयल, पंकज गोयल, अतुल वर्मा, लोकेश कश्यप, अमित अग्रवाल, संजय जैन, आलोक कुमार अग्रवाल, सौरभ शर्मा, मुकेश शर्मा, रमेश कुमार, राजीव गर्ग, शुभकरण सिंगराणा, रोहित श्रीवास्तव, निखिल गुप्ता, मनोज गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, अजय गर्ग, महेंद्र कटारिया, तुलसीदास, महेश चंद, विनय शर्मा, विपिन बंसल, आकाश कुमार, तरुण राज, सत्यनारायण गोयल, लक्ष्मी नारायण, रामकुमार शर्मा, चंद्रपाल सिंह, डॉ. एस.पी. जैन, असित मित्तल, आर.के. अग्रवाल, प्रवीण बंसल, पुनीत शुक्ला, प्रमोद रंगा, अनूप श्रीवास्तव, संजय गोयल, संजय गुप्ता और श्रेय चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *