सचिन पायलट ने अपने पैतृक गांव वैदपुरा में की गोवर्धन पूजा

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
राजस्थान सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट बुधवार को अपने पैतृक गांव वैदपुरा, ग्रेटर नोएडा में गोवर्धन पूजा करने पहुंचे। उनके आगमन पर नोएडा महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएनडी फ्लाईओवर पर उनका जोरदार स्वागत किया। तंवर ने बताया कि पायलट का अपने गांव से गहरा लगाव है, और वे हर साल गोवर्धन पूजा व अपने पिता स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर वैदपुरा आते हैं। क्षेत्र के लोग उनसे आत्मीय रूप से जुड़े हैं और उन्हें देश के उभरते नेता के रूप में देखते हैं। पायलट ने हमेशा युवाओं, किसानों और मजदूरों के हितों का समर्थन किया है, और राजस्थान में कई युवाओं को पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं।

उनके स्वागत कार्यक्रम में बबली नगर, देविंदर भाटी, हरेंद्र शर्मा, सोनू प्रधान, जितेंद्र चौधरी, महेश तंवर जैसे कई कांग्रेसजन मौजूद रहे। पायलट ने अपने परिवार व पुत्र के साथ परंपरागत रूप से गोवर्धन पूजा की। उन्होंने अपने पिता स्व राजेश पायलट की समाधि पर जाकर उन्हें भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *