नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा शहर में गोवर्धन पूजा का पर्व बुधवार को भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न सेक्टरों में मंदिरों, गौशालाओं और सामुदायिक भवनों में सामूहिक पूजा, हवन, भजन और भोग के आयोजन हुए, जिनमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गोवर्धन पूजा के इस पावन अवसर पर नोएडा की सांस्कृतिक और धार्मिक एकता की झलक देखने को मिली।
सेक्टर 94: श्रीजी गौसदन गौशाला में रजत जयंती का उत्सव
सेक्टर 94 स्थित श्रीजी गौसदन गौशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम के संयोजक महेश गुप्ता ने बताया कि सुबह 9 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में हवन, पूजन और भजन गायिका राधा शर्मा के मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। गौशाला में गायों की विशेष पूजा की गई और भक्तों ने गोवर्धन पर्वत की प्रतीकात्मक पूजा कर भगवान कृष्ण को भोग अर्पित किया। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन पर्यावरण और गौ-संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी संदेश देता है। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
सेक्टर 33 ए: इस्कॉन मंदिर में 56 भोग के साथ उत्सव
सेक्टर 33 ए के इस्कॉन मंदिर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन हुआ। मंदिर में भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की विशेष पूजा की गई, जिसमें 56 भोग अर्पित किए गए। सैकड़ों भक्तों ने भजनों और कीर्तन के बीच उत्सव में हिस्सा लिया। मंदिर समिति के मुख्य बंशीधर दास ने बताया कि गोवर्धन पूजा प्रकृति और भगवान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर उत्सव की खुशी साझा की।
सेक्टर 19: सनातन धर्म मंदिर में सामूहिक पूजा
सेक्टर 19 की सनातन धर्म मंदिर समिति ने सामूहिक गोवर्धन पूजा का आयोजन किया। मंदिर परिसर में भक्तों ने गोवर्धन पर्वत की प्रतीकात्मक रचना तैयार की और भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की। आयोजन समिति के सदस्य संजय बाली ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सामुदायिक एकता को बढ़ावा देना और युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है। भक्तों ने भजन और प्रसाद वितरण के साथ उत्सव को यादगार बनाया।
सेक्टर 26: सामुदायिक भवन में भक्ति का रंग

सेक्टर 26 के सामुदायिक भवन में भारतीय पर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधीर मित्तल के नेतृत्व में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने गोवर्धन पर्वत की पूजा की और सामूहिक भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया। सुधीर मित्तल ने कहा, “यह पर्व हमें प्रकृति और भगवान के प्रति अपनी जिम्मेदारी याद दिलाता है। हमारी कोशिश है कि सामुदायिक स्तर पर ऐसे आयोजन सांस्कृतिक एकता को मजबूत करें।”
सेक्टर 34: RWA ने बिखेरा भक्ति का रंग
सेक्टर 34 में बी-3-अरावली अपार्टमेंट रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने सामूहिक गोवर्धन पूजा का आयोजन किया। आर डब्ल्यू ए के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और गोवर्धन पर्वत की पूजा के साथ भगवान कृष्ण को भोग अर्पित किया। RWA अध्यक्ष ने बताया कि यह आयोजन सामुदायिक सहभागिता और धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए किया गया। भक्तों ने प्रसाद वितरण और भजनों के साथ उत्सव को उत्साहपूर्ण बनाया।
नोएडा में गोवर्धन पूजा के इन आयोजनों ने शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक जीवंतता को प्रदर्शित किया। स्थानीय निवासियों ने इन आयोजनों को सामुदायिक एकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रतीक बताया।
नोएडा में गोवर्धन पूजा का यह उत्सव न केवल भक्ति का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकजुटता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी दे गया।
ग्रेटर नोएडा
एक्टिव सिटीजन टीम के मेंबर हरेंद्र भाटी के निवास स्थान सेक्टर बीटा वन में गोवर्धन पूजा का भव्य कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लाह से मनाया गया। यह भागवत पुराण की उस घटना की याद दिलाता है जब कृष्ण ने वृन्दावन के ग्रामीणों को मूसलाधार बारिश से आश्रय प्रदान करने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाया था।
आज का दिन गौवर्धन या गायों के पालन पोषण को समर्पित है ।
आज के ही दिन उस पर्वत देव को भी याद करते हैं जिस पर उगी वनस्पति खा कर गउओं का पोषण होता था। बृज क्षेत्र में युगों से चला आ रहा यह उत्सव पर्व से कम नहीं है। आज के व्यस्त समय में वैसे तो ये पौराणिक परंपरा लगभग एक छुट्टी का दिन मात्र बनकर रह गया है,
आज का दिन गौवर्धन या गायों के पालन पोषण को समर्पित है । आज के ही दिन उस पर्वत देव को भी याद करते हैं जिस पर उगी वनस्पति खा कर गउओं का पोषण होता था। बृज क्षेत्र में युगों से चला आ रहा यह उत्सव पर्व से कम नहीं है। आज के व्यस्त समय में वैसे तो ये परंपरा लगभग एक अवकाश दिवस मात्र बनकर रह गया है, लेकिन ग्रेटर नोएडा के गावों में इसका अलग ही महत्व है।
84 कोस में फैले बृज क्षेत्र में गोवर्धन पूजा बड़े ही उत्साह से मनाई जाती है । स्त्रियां भगवान श्रीकृष्ण को गोबर और मिट्टी से चित्रित करती हैं । गोबर और मिट्टी से एक बड़ा परकोटा बनाया जाता है। गोधूलि के समय दूध घी, खील, खिलोने व बतासे अर्पित करके पूजा की जाती हैं। परिवार के लोग इष्ट मित्रों के साथ इकट्ठा होकर पूरी-कचौड़ी-खीर का आनंद लेते हैं। कृषि प्रधान देश होने के कारण लगभग हर घर के गोवर्धन में गौवंश की झलक मिल ही जाती है ।
इस उत्सव को अन्नकूट भी कहते हैं । मोटे अनाजों को मिला कर खिचड़ी बनाई जाती है और देसी घी से खाई जाती है ।
आज गोवर्धन पूजा के मौके पर इसकी एक झलक ग्रेटर नोएडा के बीटा स्थित हमारे निवास स्थान पर अति श्रद्धा इस अवसर पर दिखाई दी। इस अवसर पर,सरदार मनजीत सिंह, मुकेश शर्मा, हरेन्द्र भाटी, सुभाष ( चदेल चाचा हिन्दुस्तानी, ) टी पी सिंह, भाटी, वेद प्रकाश ( बेदू ) योगेन्द्र भाटी विजय सिंह, हर्ष भाटी, महेंद्र सिंह,मनोज कुमार,योगेश कौशिक, सुनील भाटी,हरकेश आशुतोष,सोनू यादव, राजेश मागेराम, सुरेंद्र परसाद आदि लोग उपस्थित रहे।
![]()
