ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में फूलों से सजी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक – पहली बार ड्रोन शो ने मचाया धमाल, राष्ट्रभक्ति का रंग छाया!
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा दांव: ISRO-NRSC MoU, AI से होगी अतिक्रमण पर सख्त निगरानी
केदारनाथ धाम का कचरा संकट: RTI से खुलासा—2025 यात्रा सीजन में 21.4 MT कचरा, 60% (12.7 MT) बिना प्रोसेस डंप, 5 TPD प्लांट के दावे खोखले
स्पेशल स्टोरी: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने उठाया बड़ा कदम: मेडिकल डिवाइसेस पार्क में ASCA प्रमाणित विश्व स्तरीय लैब्स स्थापित करने के लिए Accuprec Research Labs के साथ समझौता
गौतमबुद्ध नगर: नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरते समय रखें ये सावधानियां, गलत फोटो-पिनकोड-मोबाइल नंबर से हो सकती है बड़ी परेशानी

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने किया आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

नोएडा, उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर, नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने मायका- सुरक्षा सामर्थ्य के अतंर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नोएडा में आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रो. डॉ. राजीव कुमार गुप्ता (प्राचार्य) के सहयोग और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्री कमल थापा जी, प्रसिद्ध आत्मरक्षा विशेषज्ञ और 7वें डिग्री ब्लैक बेल्ट धारक, के निर्देशन में किया गया। इस विशेष सत्र में एनसीसी कैडेट्स और महाविद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा की महत्वपूर्ण तकनीकें सिखाई गईं, जिनसे उनका आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ सके।
नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की संस्थापक मीनाक्षी त्यागी ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए श्री कमल थापा जी, प्रो. डॉ. राजीव कुमार गुप्ता (प्राचार्य), डॉ. नीतू अवस्थी (शिक्षिका) और लेफ्टिनेंट डॉ. एस.आर. अनेजा का विशेष आभार व्यक्त किया।
संस्था की मीडिया प्रभारी अलका वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान, वनिता भट (निदेशक) और मीनाक्षी गर्ग (करियर सलाहकार) ने छात्राओं को उनके अधिकारों और आत्मनिर्भरता के महत्व पर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि लड़कियों को अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना चाहिए और आत्मरक्षा जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों को सीखकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
श्री कमल थापा जी ने छात्राओं को सिखाया कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते समय आत्मरक्षा का उपयोग कैसे किया जा सकता है और अपने आत्मबल को मजबूत कैसे बनाया जा सकता है।
इस सफल आयोजन के लिए नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन और कमल थापा जी की टीम का विशेष योगदान रहा। संस्था समाज में लड़कियों के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *