नोएडा मीडिया क्लब में धूमधाम से मनाया गया दीपावली मिलन समारोह, भजनों से गूंजा माहौल

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा मीडिया क्लब ने बृहस्पतिवार को दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया। क्लब के सदस्यों और शहर के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक दीपावली का पर्व मनाया, जिसमें सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रंग घुले नजर आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने की।
समारोह को संबोधित करते हुए आलोक द्विवेदी ने कहा, “दीपावली हमारी आस्था, परंपरा और सांप्रदायिक सद्भाव का अद्भुत संगम है। यह रोशनी का पर्व है, जहां दीपक प्रकाश का प्रतीक बनकर अंधकार को दूर करता है। दीया जीवन की रोशनी, सीख और आशा का प्रतीक है। यह हर्ष और उल्लास का त्योहार है।” उनके संबोधन ने उपस्थित लोगों में उत्साह का संचार किया।
कार्यक्रम की रौनक बढ़ाने के लिए प्रसिद्ध भजन गायिका डॉ. बबीता शर्मा ने अपने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। अतिथियों ने उनके गायन की भरपूर सराहना की और तालियों से स्वागत किया।
इस अवसर पर नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन एवं उनकी टीम, समाजसेवी एवं उद्योगपति पीयूष द्विवेदी, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास जैन, बाबा बालक नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर धीरज जी महाराज, शिव शक्तिपीठ के यश जी महाराज, वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री, राणा यशवंत, संजय गिरी, राजनीतिक विशेषज्ञ सुनील कौशिक, ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष आदेश भाटी, वरिष्ठ पत्रकार और क्लब संस्थापक विनोद शर्मा, मुखराम, एसएस अवस्थी, दिनेश शर्मा, अमित चौधरी, जगदीश शर्मा, मनोज वत्स, जेपी सिंह, निखिल , देवेंद्र प्रभात, समाजसेवी यू. के. भारद्वाज, नोएडा के डीसीपी यमुना प्रसाद एवं एसीपी प्रवीण कुमार सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, रविकांत मिश्रा, अमित त्यागी, नीता बाजपेई, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, यतेन्द्र शर्मा, पुरुषोत्तम नागर, सपा नेता राघवेंद्र दुबे, सुभाष भाटी और आरएलडी से विजेंद्र यादव सहित शहर के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और समाज में आपसी सद्भाव, एकता तथा प्रकाश फैलाने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल पर्व की खुशी को साझा करने का माध्यम बना, बल्कि विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *