सनसिटी, गाजियाबाद में ‘जाणता राजा’ महामंचन का समापन: छत्रपति शिवाजी का शौर्य और दिव्य प्रेम का संदेश युवाओं में जगा
नोएडा प्राधिकरण की 224वीं बोर्ड बैठक: मॉडल भवन विनियम, सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान, आईटी हब, ऑटोमोबाइल कॉम्प्लेक्स, एआई सिटी और कई किसान व उद्योग अनुकूल फैसले मंजूर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 145वीं बोर्ड बैठक: किसानों को अधिग्रहण समान लाभ, आबादी भूखंड पात्रता में सास-ससुर शामिल, लीज डीड आसान, कौशल केंद्र-पुलिस थाना व 220 केवी सबस्टेशन मंजूर
नोएडा जोन में त्योहारों से पहले सघन चेकिंग अभियान, 1658 वाहन और 2302 लोगों की जांच
नोएडा: फोनरवा ने पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष स्वर्गीय रामपाल भाटी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़: ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा, कासना में ट्रक ने सड़क पार कर रही दो महिलाओं को कुचला, दोनों की मौत

नोएडा, ( नोएडा खबर डॉट कॉम)

ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। यूपीसीडा कंपनी कट के सामने चौराहे पर सड़क पार कर रही महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, हादसा 27 अक्टूबर को शाम करीब 8 बजे कासना औद्योगिक क्षेत्र के पास सूरजपुर-कासना रोड पर यूपीसीडा कंपनी कट के सामने चौराहे पर हुआ। दोनों महिलाएं काम से घर लौट रही थीं और सड़क पार कर रही थीं, तभी ट्रक नंबर RJ 29 GB 2445 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर सिरसा की दिशा में फरार हो गया।घटनास्थल पर राहगीरों ने डायल-112 पर सूचना दी। कासना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों को ब्राट डेड घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान मनीषा (45 वर्ष), पत्नी रमेश, निवासी ग्राम दहगवां, थाना जरीफनगर, जिला बदायूं और विमलेश (43 वर्ष), पत्नी संजू, निवासी ग्राम हिम्मतपुर, थाना जरीफनगर, जिला बदायूं के रूप में हुई है। दोनों एक निजी कंपनी में काम करती थीं और कासना औद्योगिक क्षेत्र के पास रहती थीं।पुलिस ने ट्रक का पता लगाकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक हरियाणा का रहने वाला बताया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

कासना थाना प्रभारी पंकज शर्मा के अनुसार, चालक ने हादसे के बाद मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *