मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लखनऊ में रेड क्रॉस गौतम बुद्ध नगर टीम को किया सम्मानित

लखनऊ, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को लखनऊ में रेड क्रॉस गौतम बुद्ध नगर की कार्यकारिणी एवं संरक्षक सदस्यों को सम्मानित किया। यह सम्मान जनपद में मानवीय सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों तथा सेवा पखवाड़े के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रेड क्रॉस टीम के सेवा भाव, समर्पण तथा आपदा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने टीम को भविष्य में भी इसी उत्साह से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर गौतम बुद्ध नगर रेड क्रॉस टीम ने राज्य कार्यालय लखनऊ का भ्रमण भी किया, जहां संगठन की कार्यप्रणाली और भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।टीम के सदस्यों ने इस सम्मान को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि यह मानवता की सेवा में निरंतर कार्य करने की नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में रेड क्रॉस उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष अरुण सिंह तथा गौतम बुद्ध नगर टीम से सचिव संजय त्रिपाठी, डॉ. टीकम सिंह, इंद्रपाल शर्मा, एडवोकेट डॉ पी.एस. जैन, शालिनी सिंह, अनुराग सिंह, इंद्राणी मुखर्जी, सावनिक सिंह, प्रो. सुनीता जेटली, सुप्रिया तिवारी, प्रमोद सिंह, गरिमा त्रिपाठी, वीरेंद्र शर्मा, सिद्धि त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकारिणी एवं संरक्षक सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *