युवा टीम की मेहनत लाई रंग, नोएडा के गांव सरफाबाद में घर-घर पहुंचेगी पीएनजी, आईजीएल ने सर्वे किया पूरा

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
सेक्टर-73 स्थित सरफाबाद गांव में जल्द ही घर-घर पाइपलाइन गैस (पीएनजी) पहुंचने जा रही है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने गांव का सर्वेक्षण पूरा कर लिया है।कंपनी की टीम ने पाया कि यह इलाका आंशिक रूप से पाइपलाइन बिछाने के लिए उपयुक्त है। इसके लिए करीब 4 किलोमीटर एमडीपीई पाइपलाइन बिछानी होगी। यह सब सर्फाबाद की युवा टीम के प्रयासों से सम्भव हो पाया है। सोनू यादव के नेतृत्व में टीम ने इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात की थी। इसके बाद ही आईजीएल ने सर्वे शुरू कराया था।

आईजीएल संबंधित विभागों से अनुमति लेने की प्रक्रिया में है।अनुमति मिलने और मौसम अनुकूल होने पर वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही में काम शुरू होगा। पाइपलाइन तैयार होने के बाद इच्छुक परिवारों को नियमों के अनुसार पीएनजी कनेक्शन दिए जाएंगे।कंपनी ने युवा टीम सरफाबाद के अध्यक्ष सोनू यादव को इस आशय की लिखित जानकारी दी है। आईजीएल ने कहा है कि वह जल्द से जल्द लोगों तक यह सुविधा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *