नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों, ओपीडी-आईपीडी सेवाओं, टेली कंसल्टेशन, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत और क्षय रोग उन्मूलन जैसे विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्य निर्देश और नाराजगी के बिंदु:
ओपीडी सेवाओं में सुधार: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बादलपुर की कम ओपीडी उपलब्धि पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सुधार के सख्त निर्देश दिए गए।
ई-संजीवनी टेली कंसल्टेशन:
सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रतिदिन कम से कम 10 टेली कंसल्टेशन सुनिश्चित करने के आदेश। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौला की चिकित्साधिकारी डॉ. गुंजन द्वारा सबसे कम टेली कंसल्टेशन किए जाने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश।
नियमित टीकाकरण:
सभी सत्रों पर लॉजिस्टिक की पूरी उपलब्धता सुनिश्चित करने और आशाओं के माध्यम से लाभार्थियों को सत्रों तक लाने पर जोर। जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस को वीएचएनडी सत्रों पर बच्चों के वजन मापने की मशीन सहित सभी उपकरण शत-प्रतिशत उपलब्ध रखने के निर्देश।
शहरी क्षेत्रों में यूएचएनडी:
नोएडा प्राधिकरण को गर्भवती माताओं की जांच के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस: 10 फरवरी को 1 से 19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाने का कार्यक्रम। नोडल अधिकारी को जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और आईसीडीएस के साथ समन्वय कर कार्यक्रम सफल बनाने के निर्देश।
जननी सुरक्षा योजना: सभी लाभार्थियों को शत-प्रतिशत कवरेज और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश।
आयुष्मान भारत:
सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ऑपरेटर आईडी बनवाने के निर्देश।
क्षय रोग उन्मूलन: 100% डीबीटी भुगतान और ट्यूबरक्यूलर प्रीवेंटिव ट्रीटमेंट को पूर्ण करने के निर्देश।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बैठक में कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी। बैठक का संचालन डीपीएम डॉ. मंजीत ने किया।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय राणा, एसीएमओ डॉ. आर.के. सिरोहा, डिप्टी सीएमओ डॉ. उबेद कुरैशी, डीटीओ डॉ. आर.पी. सिंह, डीएमओ डॉ. श्रुति कीर्ति वर्मा, सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।जिला विकास अधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और पहुंच बढ़ाने के लिए सभी स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में लिए गए निर्णयों का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।
नोएडा
![]()
