ब्रेकिंग न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख 750 वर्ग मीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, 400 करोड़ की भूमि से कब्जा हटाया

जेवर, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर सख्त रुख अपनाते हुए आज बड़ी कार्रवाई की। मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने अधिसूचित क्षेत्र में फैले अवैध कब्जों को हटाया।कार्रवाई के दौरान ग्राम दयानतपुर के खसरा संख्या 463 (क्षेत्रफल 4.6660 हेक्टेयर) पर ‘ऐरो ग्रीन सिटी’ नाम से चल रही अवैध कॉलोनी और गाटा संख्या 447 (क्षेत्रफल 3.0090 हेक्टेयर) पर हो रहे अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। कुल 7.6750 हेक्टेयर (76,750 वर्ग मीटर) भूमि से कब्जा हटाया।ग्राम साबीता मुस्तफाबाद में 24,000 वर्ग मीटर पर चल रहे अवैध निर्माण भी ध्वस्त किए गए। कुल मिलाकर प्राधिकरण की अधिसूचित क्षेत्र में लगभग 1,00,750 वर्ग मीटर (एक लाख 750 वर्ग मीटर) भूमि से अवैध निर्माण हटाए गए, जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 400 करोड़ रुपये है। यह भूमि एयरपोर्ट जाने वाले 60 मीटर रोड के आसपास स्थित है, जहां अवैध प्लाटिंग और निर्माण से यातायात एवं विकास कार्य बाधित हो रहे थे।
कार्रवाई में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी हरी प्रताप, शिवीतार सिंह, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी जेवर संजय सिंह मौजूद रहे।विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने मौके पर मौजूद अवैध निर्माणकर्ताओं और कॉलोनाइजरों को चेतावनी दी कि प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि पर अवैध प्लाटिंग, कॉलोनी काटना या निर्माण करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज की जाएगी और निर्माण तुरंत ध्वस्त कर दिया जाएगा।YEIDA की यह कार्रवाई अवैध कब्जेदारों पर नकेल कसने और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *