मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा : बीजेपी का सेक्टर 26 और सर्फाबाद गांव में जनसंपर्क अभियान, बताई योगी सरकार की उपलब्धियां

नोएडा, 28 मार्च।

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने शुक्रवार को नोएडा किसान मोर्चा ओमबीर अवाना द्वारा सेक्टर 26 और ग्राम सरफाबाद में जनसंपर्क कर सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया एवं सरकार के पत्रक वितरित किए।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है और इस अभियान को 8 वर्ष की उपलब्धियां का उत्सव अभियान कहा जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने सेक्टर 26 जनसंपर्क में कहा कि कार्यक्रमों की इसी श्रृंखला में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा तथा महिला जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।

जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि विभिन्न अभियानों के माध्यम से पार्टी लाभार्थी वर्ग से संपर्क कर, चौपाल इत्यादि कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां से सभी को अवगत कराएगी।

इस मौके पर कार्यक्रम जिला संयोजक जिला महामंत्री उमेश त्यागी एवं सहसंयोजक जिला उपाध्यक्ष महेश अवाना, चंदगीराम यादव, गणेश जाटव, डिम्पल आनन्द, मनीष शर्मा, संजय बाली, गिरिजा सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, सुशील शर्मा, विनोद शर्मा,चमन अवाना,एस.पी चमोली, उमेश यादव, ओमवीर अवाना, प्रज्ञा पाठक,राजिंदर अवान,पूनम सिंह,घनश्याम यादव,लखन यादव,शशिधर उपाध्याय, प्रदीप चौहान, रामकिशन यादव, गौतम शर्मा, दिनबंधु, नीरज चौधरी, गोपाल गौड़, रवि यादव, मनोज चौहान, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *