जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एरोड्रम लाइसेंस, जेवर के लिए ऐतिहासिक दिन

-ग्रेटर नोएडा में एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे का रास्ता साफ, -45 दिनों में उड़ानें शुरू होने की उम्मीद
ग्रेटर नोएडा/जेवर( नोएडा खबर डॉट कॉम)
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आज के दिन को जेवर और पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले के लिए ऐतिहासिक बताया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) से एरोड्रम लाइसेंस मिल गया है। यह लाइसेंस 6 मार्च 2026 को जारी हुआ है, जिससे एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें शुरू करने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।
विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा  कि आज का दिन जेवर विधानसभा और समूचे गौतमबुद्ध नगर जनपद के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि का दिन है। 6 जुलाई 2017 को साइट क्लीयरेंस मिलने के बाद लगभग नौ वर्षों की मेहनत के बाद यह परियोजना अंतिम चरण में पहुंच गई है। एरोड्रम लाइसेंस मिलने के साथ अब अगले लगभग 45 दिनों में एयरपोर्ट उड़ान संचालन के लिए तैयार हो जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धता के अनुसार इसका विधिवत उद्घाटन शीघ्र होगा।”उन्होंने इसे केवल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला विकास का इंजन बताया। इससे उद्योग, व्यापार, पर्यटन, रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। जेवर वैश्विक मानचित्र पर महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र के रूप में उभरेगा।
विधायक ने कहा, “यह ‘Jewar – Runway of Progress’ की परिकल्पना को साकार कर रहा है। किसानों, युवाओं और स्थानीय निवासियों के लिए समृद्धि के नए द्वार खुलेगा। आज का दिन जेवर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा।”

एयरपोर्ट की मुख्य बातें (संक्षेप में):

  • पहले चरण में सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की क्षमता।
  • कोड 4E मानकों पर बना, बड़े विमानों (जैसे बोइंग 777-300ER) के लिए उपयुक्त।
  • सभी मौसम (IFR) और दिन (VFR) में संचालन संभव।
  • सुरक्षा और ARFF (एयरक्राफ्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग) श्रेणी पूरी तरह स्थापित।
  • NCR का दिल्ली एयरपोर्ट के बाद दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय हब बनेगा।

एयरपोर्ट प्रबंधन और YEIDA के अनुसार, लाइसेंस मिलने के बाद एयरलाइंस शेड्यूल तैयार कर रही हैं। घरेलू उड़ानें पहले शुरू होने की संभावना है, जबकि अंतरराष्ट्रीय सेवाएं 2026 की पहली छमाही में आ सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन की तैयारियां तेज हैं।यह उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक कदम है, जो क्षेत्रीय विकास, कनेक्टिविटी और आर्थिक उछाल लाएगा। आधिकारिक उद्घाटन तिथि की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *