गौतमबुद्ध नगर: अटल अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए एनजीओ आमंत्रित

-10 मार्च 2026 तक प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि

नोएड़ा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) के अंतर्गत गौतम बुद्ध नगर जिले में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु राज्य कार्ययोजना स्वीकृत की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना, उन्हें सम्मानजनक और सक्रिय जीवन प्रदान करना है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि योजना के तहत जनपद में मोतियाबिंद सर्जरी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर, उत्पादक वृद्धावस्था गतिविधियां, संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम, अंतर-पीढ़ीगत जुड़ाव गतिविधियां तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए अन्य कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इन गतिविधियों के संचालन के लिए पात्र गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) एवं स्वैच्छिक संगठनों (वीओ) का चयन जनपद स्तरीय वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा किया जाएगा।समिति द्वारा चयन के लिए निर्धारित अनिवार्य अर्हताएं निम्नलिखित हैं:

संस्था का सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम 1860 या संबंधित राज्य/केंद्र अधिनियम के अंतर्गत पंजीकरण प्रमाण पत्र होना अनिवार्य। साथ ही Clinical Establishment Act के अंतर्गत पंजीकृत अस्पताल के साथ एमओयू आवश्यक। एनजीओ/वीओ के नाम से राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित खाता। नीति आयोग के एनजीओ दर्पण पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य। पंजीकरण प्रमाण पत्र 01 जुलाई 2022 से पूर्व का। पैन कार्ड/जीएसटी प्रमाण पत्र की प्रति।
विगत 02 वर्षों की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट।
मोतियाबिंद सर्जरी में न्यूनतम 02 वर्ष का अनुभव तथा विगत 02 वर्षों में कम से कम 250 सफल सर्जरी।
विगत तीन वित्तीय वर्षों (2022-23, 2023-24, 2024-25) के ऑडिटेड लेखा विवरण।
100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र कि संस्था किसी सरकारी निकाय द्वारा ब्लैकलिस्ट नहीं है।
संस्था के लेटरहेड पर घोषणा पत्र (Annexure-1 एवं Annexure-2)।
समिति द्वारा निर्धारित अन्य शर्तें।

इच्छुक एवं उपरोक्त सभी अर्हताओं को पूरा करने वाले एनजीओ/स्वैच्छिक संगठन अपने पूर्ण प्रस्ताव 10 मार्च 2026 तक जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय, कक्ष संख्या 116, विकास भवन, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर में जमा कर सकते हैं।यह योजना वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सामाजिक समावेश और सक्रिय वृद्धावस्था को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इच्छुक संगठन समय रहते आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *