नोएडा पुलिस की बड़ी उपलब्धि, एंबुलेंस से गांजे की तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 64 किलो गांजा और वाहन बरामद
UPCA Speed Hunt Noida: पश्चिमी यूपी की प्रतिभाओं में तेज रफ्तार की धमक ! बुलंदशहर के शुभम ने 143 की रफ्तार दिखाई
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और आरडब्ल्यूए अब मिलकर सुलझाएंगे समस्याएं फेडरेशन के साथ नियमित बैठकें शुरू, शनिवार को हुई पहली बैठक
ग्रेटर नोएडा में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने की “ऑपरेशन रक्षा” में 4 स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 28 महिलाओं का किया रेस्क्यू
गौतम बुद्ध नगर: श्रावण शिवरात्रि-2026 कांवड़ यात्रा की तैयारियों में तेजी, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

नोएडा स्टेडियम में 7-8 मार्च को सांसद एवं विधायक खेल स्पर्धा: 8 खेलों में होंगे जोरदार मुकाबले

गौतमबुद्धनगर, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
गौतम बुद्ध नगर जिले में युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और खेल भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से माननीय सांसद एवं माननीय विधायक खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की जा रही है।प्रतियोगिता का आयोजन 7 एवं 8 मार्च 2026 को नोएडा स्टेडियम, नोएडा में होगा। इसमें सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर आयु वर्गों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। पुरुष/बालक तथा महिला/बालिका दोनों श्रेणियों में अलग-अलग मुकाबले होंगे।
इस खेल महाकुंभ में कुल 8 प्रमुख खेल विधाएं शामिल हैं:

  • एथलेटिक्स
  • कबड्डी
  • कुश्ती
  • वॉलीबॉल
  • फुटबॉल
  • भारोत्तोलन
  • जूडो
  • बैडमिंटन

कार्यक्रम के अनुसार:

  • 7 मार्च 2026 – विधायक खेल स्पर्धा
  • 8 मार्च 2026 – सांसद खेल स्पर्धा

दोनों दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह जगाना, उनकी शारीरिक एवं मानसिक क्षमताओं का विकास करना तथा छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करना है।उन्होंने जिले के सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लें और इसे सफल बनाएं।यह खेल स्पर्धा न केवल जिले के युवाओं के लिए एक बड़ा मंच साबित होगी, बल्कि खेल संस्कृति को मजबूत करने और स्वस्थ समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *