नोएडा पुलिस की बड़ी उपलब्धि, एंबुलेंस से गांजे की तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 64 किलो गांजा और वाहन बरामद
UPCA Speed Hunt Noida: पश्चिमी यूपी की प्रतिभाओं में तेज रफ्तार की धमक ! बुलंदशहर के शुभम ने 143 की रफ्तार दिखाई
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और आरडब्ल्यूए अब मिलकर सुलझाएंगे समस्याएं फेडरेशन के साथ नियमित बैठकें शुरू, शनिवार को हुई पहली बैठक
ग्रेटर नोएडा में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने की “ऑपरेशन रक्षा” में 4 स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 28 महिलाओं का किया रेस्क्यू
गौतम बुद्ध नगर: श्रावण शिवरात्रि-2026 कांवड़ यात्रा की तैयारियों में तेजी, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

गौतमबुद्ध नगर: सीएम युवा योजना की प्रगति समीक्षा बैठक: मुख्य विकास अधिकारी ने बैंकों को लक्ष्य पूर्ण करने के दिए सख्त

गौतमबुद्धनगर,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा योजना) के तहत युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया को गति देने के लिए गौतम बुद्ध नगर में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में जनपद के विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में उपायुक्त उद्योग ने मुख्यमंत्री युवा योजना की अब तक की प्रगति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत युवा उद्यमियों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया जारी है, लेकिन कुछ बैंकों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाई है।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने इस पर गंभीरता जताते हुए सभी बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करें और जल्द से जल्द लक्ष्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा, “योजना का मूल उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी बैंकों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा।”
सीएमओ ने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि वे अपनी शाखावार प्रगति रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करें। साथ ही आगामी समय में बैंकों की शाखावार समीक्षा भी की जाएगी ताकि प्रगति की निरंतर निगरानी हो सके।बैठक के समापन पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना की नियमित समीक्षा की जाए और पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध ढंग से ऋण उपलब्ध कराया जाए, जिससे युवा उद्यमी जल्द से जल्द अपना व्यवसाय स्थापित कर सकें।
बैठक में उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, जिला लीड बैंक प्रबंधक राजेश कटारिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।यह बैठक युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जिला स्तर पर मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *