नोएडा पुलिस की बड़ी उपलब्धि, एंबुलेंस से गांजे की तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 64 किलो गांजा और वाहन बरामद
UPCA Speed Hunt Noida: पश्चिमी यूपी की प्रतिभाओं में तेज रफ्तार की धमक ! बुलंदशहर के शुभम ने 143 की रफ्तार दिखाई
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और आरडब्ल्यूए अब मिलकर सुलझाएंगे समस्याएं फेडरेशन के साथ नियमित बैठकें शुरू, शनिवार को हुई पहली बैठक
ग्रेटर नोएडा में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने की “ऑपरेशन रक्षा” में 4 स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 28 महिलाओं का किया रेस्क्यू
गौतम बुद्ध नगर: श्रावण शिवरात्रि-2026 कांवड़ यात्रा की तैयारियों में तेजी, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

नोएडा प्राधिकरण के साथ महत्वपूर्ण बैठक में कई मुद्दों पर सहमति, भारतीय किसान परिषद का धरना स्थगित

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
भारतीय किसान परिषद का नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ चल रहा धरना आज दूसरे दिन भी जोर-शोर से जारी रहा। हालांकि, प्राधिकरण अधिकारियों के साथ हुई लंबी बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनने के बाद किसान परिषद ने धरना स्थगित कर दिया है।

बैठक में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश, एसीईओ सतीश पाल, ओएसडी क्रांति, सिटी प्लानिंग मीना भार्गव और एसीपी प्रवीण कुमार समेत उच्चाधिकारी मौजूद रहे। भारतीय किसान परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष खलीफा सुखबीर के नेतृत्व में दो घंटे से अधिक समय तक गहन चर्चा की।
मुख्य मुद्दे और सहमतियां:

10% भूखंड का मुद्दा: सीईओ ने प्रत्येक 5% के एवज में समतुल्य धनराशि देने का प्रस्ताव रखा, जिस पर विधि विभाग से सलाह लेने पर सहमति बनी।
आबादी निस्तारण और हाई पावर कमेटी की सिफारिशें: नियमित संशोधन के माध्यम से किसानों का आबादी निस्तारण शीघ्र करने पर सहमति हुई।
सेक्टर 146 में प्लॉट आवंटन: 30 जून तक ड्रॉ के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के सभी किसानों को प्लॉट आवंटित करने का फैसला लिया गया।
लंबित 5% प्लॉट: भूलेख विभाग में लंबित प्लॉटों को 15 दिनों के अंदर भेजने पर सहमति बनी।

भारतीय किसान परिषद ने स्पष्ट किया कि वह किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है। प्राधिकरण को 30 जून तक का समय देते हुए धरना स्थगित कर दिया गया है। यदि इस अवधि में वादे पूरे नहीं हुए तो किसान आंदोलन फिर से तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *