नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

ग्रेटर नोएडा में भाजपा ने शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए बनाई रणनीति

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
भारतीय जनता पार्टी के ग्रेटर नोएडा स्थित जिला कार्यालय, तिलपता गोलचक्कर पर शुक्रवार को शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज और धर्मेंद्र कोरी ने किया।

बैठक में आगामी चुनाव के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की योजना पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संकल्प लिया है कि भाजपा को इस चुनाव में ऐतिहासिक विजय दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा एकमात्र लक्ष्य है—चुनाव में प्रचंड जीत और संगठन को मजबूत करना। कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का विश्वास हमारी जीत को निश्चित करेगा।”
बैठक में जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, दीपक भारद्वाज, राहुल पंडित, इंद्र नागर, रवि जिंदल, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, चंद्रमणि भारद्वाज, अर्पित तिवारी, राजीव सिंघल, सुनील ठाकुर, गजेंद्र वाल्मीकि, संजय भाटी, विशाल कुमार सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *