नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने साइबर ठगी में फंसे एक व्यक्ति के पैसे वापस दिलाकर अच्छा काम किया है। थाना कासना की साइबर हेल्पडेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 2,08,723 रुपये वापस करा दिए।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस साइबर अपराधों पर लगातार नकेल कस रही है। इसी क्रम में NCRB पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज हुई थी। पीड़ित व्यक्ति के साथ 3,15,000 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। थाना कासना साइबर हेल्पडेस्क की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। संबंधित बैंक और अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर पीड़ित के खाते में 2,08,723.20 रुपये वापस करा दिए गए। पैसे वापस मिलने पर पीड़ित व्यक्ति ने गौतमबुद्धनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया और प्रशंसा की।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
