नोएडा: लव जिहाद मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार पहचान छिपाकर युवती को फंसाया, ब्लैकमेल व धर्म परिवर्तन का दबाव; पुलिस कमिश्नर के सख्त एक्शन के बाद कार्रवाई

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
थाना फेस-3 पुलिस ने एक संवेदनशील लव जिहाद मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हिंदू नाम ‘विकास कुमार’ का इस्तेमाल कर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया तथा पैसे-जेवर ऐंठे। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नया मोहल्ला, ताज कॉलोनी निवासी विकास कुमार उर्फ मोहम्मद रमीज (पुत्र मोहम्मद शब्बीर, उम्र 26 वर्ष, शिक्षा 10वीं पास) पर 17 मार्च 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता (मध्य प्रदेश मूल की, नोएडा में निजी कंपनी में कार्यरत) ने दो साल पहले इंस्टाग्राम पर आरोपी से संपर्क होने के बाद प्रेम संबंध होने की शिकायत की। आरोपी ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाई और लिव-इन में रहते हुए अश्लील सामग्री बनाकर ब्लैकमेल किया।
इस घटना के बाद मुकदमा संख्या 111/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69, 351, 351(3), 308(5), SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v),सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(E), उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिरोध (संशोधन) अधिनियम, 2024 की धारा 5(3) में दर्ज हुआ।
गिरफ्तारी का विवरण
19 मार्च 2026 को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर थाना फेस-3 पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के थाना कोतवाली छतरपुर क्षेत्र से दबोच लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई 
मामले में शुरुआती जांच में गंभीर धाराएं (जैसे SC/ST एक्ट और एंटी-कन्वर्जन कानून) न जोड़ने पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने थाना प्रभारी पुनीत कुमार और विवेचक प्रीति गुप्ता को निलंबित कर दिया था। हिंदू संगठनों के विरोध-प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर उठे सवालों के बाद FIR में उचित धाराएं जोड़ी गईं, जिसके परिणामस्वरूप यह सफल गिरफ्तारी हुई।पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और सोशल मीडिया पर अजनबियों से संबंध बनाने से पहले पूरी जांच करने की अपील की है। जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *