ग्रेटर नोएडा में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने की “ऑपरेशन रक्षा” में 4 स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 28 महिलाओं का किया रेस्क्यू

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) सुनीति के पर्यवेक्षण में थाना एएचटी (Anti Human Trafficking) और थाना बीटा-2 पुलिस ने शनिवार को “ऑपरेशन रक्षा” चलाया।इस अभियान के तहत जनपद में संचालित 4 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की गई। कार्यवाही के दौरान एनजीओ की मदद से 28 महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

जांच में अनियमितताओं और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर 15 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है। मामले में उपलब्ध सबूतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।यह अभियान मानव तस्करी और महिलाओं के शोषण पर सख्ती से नकेल कसने की दिशा में पुलिस की एक महत्वपूर्ण कार्रवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *