ब्रेकिंग न्यूज- एनजीटी ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कंक्रीटीकरण पर रोक लगाई, दोनो सीईओ और डीएम को नोटिस
1 min read
नोएडा, 27 मई।
नोएडा में NGT के आदेशों व सरकार की guidelines के ख़िलाफ़ जाकर लगातार कच्चे areas को tiles लगाकर पक्का किया जा रहा है। पेड़ों के आसपास भी कच्चे स्थानो को कंक्रीट से पक्का कर दिया जाता है। लगातार बढ़ते कंक्रीटीकरण से बारिश का पानी ज़मीन में नही जा रहा है। जिससे भूजल स्तर में गिरावट आ रही है साथ ही बरसात के मौसम में जल भराव की समस्या आती है। साथ ही पेड़ों के आसपास कम से कम 1 meter कच्चा स्थान छोड़ना चाहिए लेकिन नॉएडा ग्रेटर नॉएडा में ऐसा नही मिलेगा।
इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए NGT ने पर्यावरणविद् विक्रांत तोंगड व नोएडा निवासी डा. सुप्रिया सरदाना की याचिका पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। नोएडा में तत्काल प्रभाव से कंक्रीटीकरण को रोका लगाएँ व जो कंक्रीटीकरण नियमो के विपरीत है उसे तुरंत हटाया जाएँ व पहले की तरह कच्चा किया जाएँ। NGT में याचिकाकर्ताओं का पक्ष अधिवक्ता श्री आकाश वशिष्ठ जी द्वारा रखा गया है। इस मामले में अगली तारीख़ 26.08.022 है।
5,239 total views, 2 views today