नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर सेफ सिटी परियोजना में शामिल, पुलिस कमिश्नेरेट ने 150 करोड़ का प्रस्ताव भेजा, 300 बसों में लगेंगे वेब कैमरे

1 min read

 

गौतमबुद्धनगर, 27 मई।

उतर प्रदेश सरकार ने गौतमबुद्धनगर जिले को सेफ सिटी परियोजना में शामिल कर लिया है। इसके लिए पुलिस कमिश्नेरेट ने 150 करोड़ रुपये का वित्तीय आंकलन कर शासन को भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्न्रेट गौतमबुद्धनगर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तीकरण हेतु सेफ सिटी परियोजना लागू किया गया है। उक्त परियोजना के अन्तर्गत कमिश्न्रेट गौतमबुद्धनगर में महिलाओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराये जाने के लिए विभिन्न राजकीय एजेन्सियों यथा जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, सिटी बस सर्विसेज इत्यादित द्वारा समर्पित रूप से नारी सुरक्षा हेतु प्रभावी व्यवस्थाएं की जानी है।

सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत कमिश्न्रेट गौतमबुद्धनगर में पुलिस विभाग द्वारा 699 हॉटस्पॉट चिन्हित किये गये है। जिसमें से प्रथम चरण हेतु कुल 450 पॉइन्टस चिन्हित किये गये है, जिनमें PTZ Camera-298, Fixed Camera- 1229 स्थापित किये जाने है] ftlesa Facial recognition, Number Plate Recognition जैसे Analytic Feature का प्रयोग किया जायेगा। साथ ही उक्त परियोजना के अंतर्गत 50 पिंक बूथ, 05 ड्रोन व 01 मोबाईल सीसीटीवी वैन स्थापित किये जाने है। पिंक पैट्रोल हेतु 30 एसयूवी (चार पहिया) एवं 40 स्कूटी (दो पहिया) का क्रय किया जाना है। उक्त चिन्हित स्थानों की मानीटरिंग हेतु इण्टीग्रेटेड स्मार्ट कन्ट्रोल रूम की स्थापना की जायेगी। सेफ सिटी परियोजना हेतु पुलिस विभाग द्वारा लगभग रू0 150 करोड का वित्तीय आगणन उ0प्र0 पुलिस मुख्यालय के माध्यम से गृह विभाग उ0प्र0 शासन को प्रेषित किया गया है।

उक्त के अतिरिक्त अन्य विभागों द्वारा अंधेरे स्थानों पर स्ट्रीट लाईट लगाया जाना, वन स्टॉप सेन्टर (आशा ज्योति केन्द्र) की स्थापना एवं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा नोएडा के सिटी सेन्टर स्थित बस स्टेशन पर वातानुकूलित अत्याधुनिक पिंक विश्राम गृह मय टायलेटस एवं नोएडा क्षेत्र की 300 बसो में वेब कैमरों की व्यवस्था हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।

 4,100 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.