नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
हरदोई से नौकरी की तलाश में नोएडा आए 27 वर्षीय प्रमोद कुमार को हरौला गांव सेक्टर-5 में चोर समझकर पीटा गया। मारपीट इतनी ज्यादा हुई कि सेक्टर-39 जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना फेस-1 पुलिस ने मंगलवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार घटना सोमवार यानी 31 अगस्त की रात की है। प्रमोद हरौला सेक्टर-5 के एक किराए के मकान में दिख गए। वहां रहने वाले उन्हें नहीं पहचानते थे। पूछताछ पर वे डर गए। आरोपियों ने उन्हें चोर मान लिया और मारपीट शुरू कर दी। गंभीर हालत में प्रमोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
- संतोष कुमार मंडल, पुत्र श्यारा मंडल, उम्र करीब 30 वर्ष। मूल निवासी ग्राम गझाडा, थाना मडोना, सुपौल (बिहार)। वर्तमान पता हरौला, सेक्टर-5, नोएडा।
- करण कुमार मंडल, पुत्र रामविलास मंडल, उम्र करीब 23 वर्ष। मूल निवासी ग्राम गझाडा, थाना मडोना, सुपौल (बिहार)। वर्तमान पता हरौला, सेक्टर-5, नोएडा।
- सुरेश मंडल, पुत्र बालेश्वर मंडल, उम्र करीब 48 वर्ष। मूल निवासी ग्राम बछोनी, थाना पुलपडास, मधुबनी (बिहार)। वर्तमान पता हरौला, सेक्टर-5, नोएडा।
- रोनक कुमार मंडल, पुत्र सुरेश कुमार मंडल, उम्र करीब 19 वर्ष। मूल निवासी ग्राम बछोनी, थाना पुलपडास, मधुबनी (बिहार)। वर्तमान पता हरौला, सेक्टर-5, नोएडा।
- निखिल उर्फ ब्रेवो, पुत्र जितेंद्र सिंह उर्फ पिंकू सिंह, उम्र करीब 22 वर्ष। मूल निवासी ग्राम मसार, थाना उदवल नगर, आरा (बिहार)। वर्तमान पता हरौला, सेक्टर-5, नोएडा।
पुलिस का कहना है कि आरोपी गोपनीय सूचना के आधार पर हरौला से पकड़े गए। मामला मुकदमा संख्या 475/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 190, 103(1) और 351(2) में दर्ज किया गया है। आगे पूछताछ जारी है।
