नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा ने सोमवार को नोएडा के छह स्कूलों में ‘भारत को जानो’ लिखित प्रतियोगिता का पहला चरण कराया। इसमें करीब 2,000 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज, पंचशील बालक इंटर कॉलेज, पंचशील बालिका इंटर कॉलेज, मॉडर्न स्कूल, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर और चैतराम कन्या इंटर कॉलेज में हुई।
शाखा अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मकसद बच्चों को भारत का इतिहास, संस्कृति, महापुरुष, परंपराएं और राष्ट्रीय मूल्य बताना है। बड़ी संख्या में बच्चों की भागीदारी से साफ है कि युवा पीढ़ी देश की विरासत जानने को तैयार है।
शाखा सचिव महेंद्र शाह ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में पदाधिकारियों और सदस्यों का सहयोग रहा। मौके पर ओमप्रकाश बंसल, दिनेश मित्तल, तुलसीदास, मनोज अग्रवाल, दिनेश चांडक, अनिल शर्मा, संजय जिंदल और डॉ. नीरज शर्मा मौजूद रहे।
