मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ग्रेटर नोएडा : लीज बैक प्रकरणों पर 14 अप्रैल की प्रस्तावित सुनवाई टली,

ग्रेटर नोएडा, 11 अप्रैल।

किसानों के लीज बैक के प्रकरणों को निस्तारित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से आगामी 14 अप्रैल को प्रस्तावित सुनवाई स्थगित कर दी गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी भूलेख गिरीश कुमार झा ने बताया कि 14 अप्रैल को सिरसा और खेड़ा चौगानपुर की सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश है । इस वजह से यह सुनवाई स्थगित करनी पड़ी है। इन गांवों के लीज बैक के प्रकरणों पर सुनवाई की अगली तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। इससे पहले 11 अप्रैल को प्रस्तावित मायचा गांव के किसानों की सुनवाई भी अपरिहार्य कारणों से टालनी पड़ी है। इनके लिए भी सुनवाई की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। दरअसल, किसानों की मांग पर लीज बैक के प्रकरणों को निस्तारित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आबादी व्यवस्थापन के लिए बनी समिति ने पुनः सुनवाई कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *